एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही कारण है कि जब से पंजाब में सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक ओर जहां पंजाब में स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेज़ी से काम किया जा रहा है तो वहीं, छात्रों और छात्राओं को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – राजा वारिंग का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- चुनाव के दौरान कुछ भी कर सकती है भाजपा
शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा काम
इस बीच पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में एक और रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। भगवंत सिंह मान सरकार ने ऐकडेमिक सेशन के शुरुआत में विद्यार्थियों तक 90% से अधिक किताबें पहुंचा दी है। पंजाब के सभी 23 ज़िलों में 91.4% किताबों का वितरण हुआ। इतना ही नहीं, पंजाब के 13 ज़िले में किताबों के वितरण का आंकड़ा 90% से भी ज़्यादा है। इसके अलावा गुरदासपुर ज़िले में सबसे अधिक 97% किताबों का सरकारी स्कूलों में वितरण हो चुका है। वहीं, लुधियाना 96.2% के साथ दूसरे और बरनाला 95% के साथ तीसरे स्थान पर है।
इसे भी पढ़ें – बीएसएफ ने अमृतसर से 3 ड्रोन और आधा किलो हेरोइन की बरामद
हरजोत सिंह ने भी साझा किए आंकड़े
गौरतलब है कि, लगातार दूसरे साल सरकारी स्कूलों में किताब वितरण का आंकड़ा 90% से ज़्यादा हूआ है। जानकारी के अनुसार, पिछले साल भगवंत मान सरकार की सफल नीतियों के कारण आंकड़ा 91.4% रहा था। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी अपने एक्स अकाउंट पर सरकारी स्कूलों में किताब वितरण का जिलेवार आंकड़े साझा किया है।