भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलके आडवाणा को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर है। कुछ दिन पहले भी तबीयत बिगडने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया था। बता दें कि आडवाणी कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – 24वां SCO शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को अस्ताना में, विदेश मंत्री भारतीय प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

इसी साल मिला था भारत रत्न

इसी साल लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न भी दिया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया था। इस मौके पर PM मोदी भी वहां मौजूद थे। इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

Share.
Exit mobile version