बदलते मौसम और बारिश ने देश के कई राज्यों के लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिलाई है। तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्य इसकी मार झेल रहे हैं। असम और मणिपुर बाढ़ से गंभीर स्थिति बनी हुई है। दोनों राज्यों के हजारों गांव पानी में डूब गए हैं। यही नहीं बाढ़ के पानी ने अब तक 62 लोगों की जान ले ली है। गुरुवार को बाढ़ की वजह से असम में 6 लोगों की मौत हो गई। राज्य में बाढ़ से 29 जिलों के 21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी के अग्निवीर वाले बयान पर सेना का जवाब, कहा – दे चुकें हैं 98 लाख….. 

करीब दो लाख लोग राहत कैंप में रह रहे 

इतना ही नहीं किसानों की खेती करने लायक काफी जमीन खराब हो गई है। ब्रह्मपुत्र, कोलोंग और दिगारु नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के लिए सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। स्थानीय प्रशासन, सेना, NDRF और SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। लोगों के लिए राहत कैंप बनाए गए हैं। इनमें करीब 2 लाख 86 हजार लोग रह रहे हैं। 

Share.
Exit mobile version