पूरे देश में एक बार फिर कोविड दस्तक दे रहा है. राजधानी दिल्ली में कोविड केस 700 के पार पहुंच गए हैं. एक ही दिन में कोरोना के 42 मरीज बढ़े हैं. वहीं, दिल्ली में अभी तक कोरोना के 7 मरीजों (increasing cases of corona) की मौत हो चुकी है. फिलहाल, देश में कोरोना के एक्टिव केस 6491 हैं. हालांकि, अभी तक 6861 मरीज ठीक भी हो चुकें हैं.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलने पर संजय सिंह बिफरे, रेखा सरकार पर बोला हमला

increasing cases of corona – वहीं, महाराष्ट्र में कोविड के केस 600 पार पहुंच गए हैं. सबसे ज्यादा केस केरल में बने हुए हैं. फिलहाल, केरल में एक्टिव केस 1957 बने हुए हैं. गुजरात में 980, पश्चिम बंगाल में 747 केस सामने आए हैं. इसी के चलते कोविड टेस्ट बढ़ा दिए गए हैं. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.   

कितने लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार 1 जनवरी 2025 से लेकर अब तक दिल्ली में कोविड से 7 लोगों की मौत दर्ज की गई है. गुजरात में 2 लोगों ने दम तोड़ा. कर्नाटक में 9 की जान गई. केरल में 15 की मौत हुई. मध्य प्रदेश में 2 वहीं महाराष्ट्र में 18 लोगों की मौत हुई है.

कहां कितने एक्टिव केस
राज्य केस
आंध्र प्रदेश 85
महाराष्ट्र 607
राजस्थान 124
तमिलनाडु 207
असम 3
बिहार 50
चंडीगण 2
छत्तीसगढ़ 41
दिल्ली 728
गोवा 9
गुजरात 980
हरियाणा 100
हिमाचल प्रदेश 3
जम्मू-कश्मीर 9
झारखंड 4
कर्नाटक 423
केरल 1957
उत्तर प्रदेश 225
पश्चिम बंगाल 747
Share.
Exit mobile version