Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज
    • सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मासूम का शव
    • ग्वालियर में फोटोग्राफर ने पंखे से लटककर की खुदकुशी: रिश्ते की भाभी के एकतरफा प्यार में उठाया कदम, सुसाइड नोट में लिखा दर्द
    • चेन्नई के अन्ना नगर में सनसनीखेज वारदात, 1 करोड़ के संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट
    • राम मंदिर दर्शन पास व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 3 अधिकृत CA की आईडी से जारी होंगे VIP पास, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
    • देशभर में मॉनसून का रौद्र रूप: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में आंधी और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Income Tax Mistakes : ITR फाइल करते वक़्त भूल कर भी ना करें ये गलतियां

    Income Tax Mistakes : ITR फाइल करते वक़्त भूल कर भी ना करें ये गलतियां

    December 25, 2019 करियर/जॉब्स 6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    वैसे तो Income Tax रिटर्न (ITR) फाइल करते वक्त बहुत सावधानियां बरतनी चाहिए परन्तु ना चाहते हुए भी Mistakes हो ही जाती है| कभी बैंक अकाउंट नंबर गलत डल जाता है, तो कभी ब्याज से हुई आय बताना भूल जाते हैं या गलत डिडक्शन क्लेम कर देते हैं| खैरियत यह है कि मौजूदा आय कर कानून हमें इन गलतियों को सुधारने की अनुमति देता है|

    ‘अगर Income Tax रिटर्न फाइल करने के बाद कोई  Mistakes पकड़ में आए तो आप मौजूदा कर कानूनों के दायरे में गलतियों को सुधार सकते हैं| इनकम टैक्स ऐक्ट के सेक्शन 139(5) टैक्सपेयर्स को रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करके अपनी गलतियां सुधारने की अनुमति देता है|’ यह सेक्शन कहता है कि जिसे गलत रिटर्न भरने का अहसास होता है, वह संबंधित आकलन वर्ष के आखिर तक या आकलन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले, इनमें जो पहले हो, उस अवधि में रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकता है|

    ध्यान रहे कि आकलन वर्ष यानी असेसमेंट वाले साल में उस वित्त वर्ष का ठीक अगला वित्त वर्ष होता है जिस वित्त वर्ष का आईटीआर हम फाइल करते हैं| यानी, अगर हम 2017-18 का रिटर्न फाइल कर रहे हैं तो इसका आकलन वर्ष 2018-19 होगा|

    Income Tax Mistakes – रिटर्न फाइल करते वक़्त जो सामान्य मिस्टेक्स होती है :-

    बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज को जरूर दिखाएं :-

    इनकम टैक्स रिटर्न भरते वक्त बचत खाते पर मिलने वाले ब्याज को जरूर दिखाएं| अगर आप अपनी इस आय को नहीं दिखाते हैं, तो इसे टैक्स चोरी के तौर पर देखा जाएगा और आपके खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है जबकि अगर आप इस ब्याज को अपनी ITR में दिखाते हैं तो इनकम टैक्स के सेक्शन 80TTA के द्वारा आप इस ब्याज पर 10000 तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं|

    गलत ITR फॉर्म न भरें :-

    आयकर विभाग ने कई आईटीआर फॉर्म निर्धारित किए हैं| आपको अपने टैक्स को दर्ज करने के लिए सावधानी से अपना आईटीआर चुनना होगा| अन्यथा, टैक्स विभाग इसे अस्वीकार कर देगा और आपको रिवाइज रिटर्न दाखिल करने के लिए कहा जाएगा|

    अगर आपने अपनी इनकम या सेविंग्स गलत दर्ज कर दी है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप रिवाइज रिटर्न दाखिल करके रिटर्न को सही कर सकते हैं| इसलिए अगर आपके द्वारा दायर रिटर्न में कोई गलती मिलती है तो आपको कोई कार्रवाई करने से पहले टैक्स विभाग से नोटिस का इंतजार नहीं करना चाहिए| इसके बजाए आपको तुरंत रिवाइज रिटर्न फाइल करनी चाहिए|

    Income Tax Mistakes – पिछली कंपनी से हुई वेतन की आय का ब्यौरा दें :-

    आयकर रिटर्न भरते वक्त ध्यान रखें कि यदि आप वित्त वर्ष के दौरान नौकरी छोड़ कर दूसरी नौकरी में शामिल हुए हैं तो रिटर्न भरते वक्त दोनों कंपनियों से हुई आय का विवरण अपनी ITR में करें वरना आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है| ऐसे में ज़रूरी है की आप अपनी पिछली और वर्तमान दोनों ही कंपनियों के नियोक्ता से फॉर्म 16 अवश्य लें| फॉर्म 16 सुनिश्चित करता है कि आपके रिटर्न में कम से कम समय लगे और उसमें कम से कम गलतियां हों|

    फॉर्म 26AS अवश्य डाउनलोड करें और अपनी आय का उससे मिलान करें :-

    टैक्स क्रेडिट या फॉर्म 26AS स्टेटमेंट आपकी आय पर काटे गए TDS के भुगतान की सभी जानकारी दे देता है अपना टैक्स रिफंड क्लेम करने से पहले इसे जरूर जांच लें| यह टैक्स कैलकुलेशन में किसी भी तरह की गलती से आपको बचाएगा जिससे आप एक सही टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे|

    फॉर्म 26AS के मिसमैच होने पर लापरवाही ना बरतें :-

    Income tax mistakes हर करदाता का यह कर्त्तव्य है की वह अपने फॉर्म 16/16A को फॉर्म 26AS से मिला ले| यदि फॉर्म 16/16A में आ रही आय और फॉर्म 26AS में आ रही आय में कोई अंतर है तो आप आयकर विभाग से इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा अपने नियोक्ता या TDS काटने वाले व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं| इस तरह के अंतर की बहुत सी वजहें हो सकती हैं|

    इसे भी पढ़े: एग्रीकल्चर इन इंडिया: कृषि उद्योग और बाज़ार से सम्बंधित आंकड़े

    अगर टैक्स काटने वाले ने TDS रिटर्न फाइल नहीं किया, या काटा गया TDS इनकम टैक्स विभाग के पास जमा नहीं कराया तो फॉर्म 26AS अधूरे आंकड़े देगा| इसके साथ ही गलत कर निर्धारण वर्ष लिखने, परमानेंट अकाउंट नंबर सही नहीं होने या चालान की डीटेल गलत लिखने की वजह से भी फॉर्म 26AS में मिसमैच हो सकता है| इस तरह की गलती को आयकर विभाग आमदनी या टैक्स देनदारी कम/अधिक दिखाने के प्रयास के रूप में ले सकता है| इस तरह की गलती की वजह से आयकर विभाग आपके खिलाफ जांच कर सकता है या नोटिस भेज सकता है|

    कैपिटल गेन्स के लॉस को न छुपाएं :-

    रिटर्न फाइल करने का मतलब यह नहीं है कि आपको सिर्फ अपनी कमाई का ब्यौरा देना है| अक्सर कैपिटल गेन्स से हमें लॉस भी होता है जिसे हम ITR में नहीं दिखाते हैं| ऐसा करना गलत हैं क्योंकि किसी साल में अर्जित लॉस को अपनी रिटर्न में शामिल करके अपनी टैक्सेबल इनकम को कम कर सकते हैं| साथ ही इस लॉस को आने वाले सालों के लिए आप कैरी फॉर्वर्ड भी कर सकते हैं|

    गलत व्यक्तिगत जानकरी न दें :-

    अपनी सभी जानकारियों को सही-सही ITR फॉर्म में भरें| ध्यान रहे कि आपके नाम की स्पेलिंग, पूरा पता, ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर जैसी जानकारी आपके पैन, ITR और आधार में एक जैसी हो| वही मोबाइल नंबर डालें जिस पर SMS आ सके| गलत जानकारी देने पर आपको रिफंड मिलने में मुश्किल होगी| विभाग से बचने के लिए गलत जानकारी देना महंगा पड़ सकता है|

    टैक्स रिटर्न को वेरीफाई करें :-

    पहली बार टैक्स फाइल करने वाले लोग यह गलती बहुत अधिक करते हैं| वह सोचते हैं कि उनके द्वारा टैक्स रिटर्न भरने के बाद उनका काम खत्म हो गया है जबकि रेगुलर करदाता जानते हैं कि आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद उसे वेरिफाई भी करना होता हैं| आप अपने इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल से अपने टैक्स रिटर्न को ई-वेरिफाई कर सकते हैं या सीपीसी-बेंगलुरू भेज कर भी उसे वेरिफाई करवा सकते हैं|

    इनकम टैक्स रिटर्न भरने में देर करना :-

    यह भी एक बड़ी आम गलती है जिसे लोग अक्सर कर देते हैं| इस बार अगर आप 31 जुलाई से चूके तो आप पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है| अगर आप 31 दिसंबर तक भी ITR नहीं फाइल कर पाए तो यह जुर्माना 10,000 रुपये तक हो सकता है| देर से ITR दाखिल करने पर आप टैक्स रिफंड पर फाइल कर ब्याज भी प्राप्त नहीं कर पाएंगे|

    हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

    आशा करते है आज का आर्टिक्ल आपको (ITR) Income Tax रिटर्न फाइल करते वक़्त होने वाली Mistakes से बचाएगा और कई नईचीज़ो से भी अवगत करवाएगा|

    Image Source : taxationhelper.blogspot.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UP Constable Bharti को लेकर अलर्ट पर पुलिस, करीब 50 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियरों के 544 पदों पर निकाली भर्ती

    केंद्र सरकार ने अपनाया सख्त रुख, Coaching Centers के लिए नए नियम जारी

    RPF Recruitment 2024 : रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जाने क्या चाहिए योग्यता

    BHU Recruitment 2024 : काशी हिंदू विश्वविद्यालय में निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

    UCO Bank Recruitment : यूको बैंक में निकली भर्ती, आवेदन के लिए आज अंतिम मौका

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.