Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • India Under-19 vs Australia: युवा ऑलराउंडर यशबर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया
    • Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज
    • Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी वजह
    • Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा क्रेज
    • Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रजिस्टर्ड सिम
    • Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नियम
    • Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पैटर्न बिगड़ना
    • Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, हथियार छीनकर भाग रहा था

    मुंगेर में ASI की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, हथियार छीनकर भाग रहा था

    March 15, 2025 बिहार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार के मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर हुआ है. आरोपी रणवीर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बीच उसने पुलिस जवान की रायफल छीन (encounter of ASI’s murder accused) भागने की कोशिश की. पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, बाद में पुलिस को उसपर गोली चलानी पड़ी. आरोपी के पैर में गोली है. बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी रणवीर यादव को भागने के दौरान पैर में गोली लगी है.

    encounter of ASI’s murder accused – मुंगेर एसपी इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गई थी. पुलिस ने एएसआई संतोष सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रणवीर उर्फ गुड्डू यादव की गिरफ्तार किया. इस बीच जब पुलिस उसे लेकर थाने आ रही थी, तभी पुलिस टीम की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. उन्होंने बताया कि अपराधी गुड्डू यादव उसी गाड़ी में मौजूद था. एक्सीडेंट होते ही उसने एक जवान की रायफल छीनी और भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे रोका, बाद में उसपर गोली चलाई गई, जो अपराधी के पैर में लगी.

    सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए अपराधी गुड्डू यादव को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक, एएसआई संतोष कुमार की हत्या करने वाले आरोपियों मेंअब तक मुख्य आरोपी रणवीर यादव समेत उसके अन्य चार सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है. इनमें एक महिला भी शामिल है.मुंगेर में भीड़ के हमले में घायल एएसआई संतोष सिंह की पटना में उपचार के दौरान मौत हो गई. इससे दो दिन पहले भी अररिया में भीड़ द्वारा एएसआई राजीव रंजन की हत्या कर दी गई थी.

    विवाद सुलझाने पहुंचे थे ASI

    होली की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया. सूचना डायल 112 पर दी गई. डायल 112 पर एएसआई संतोष सिंह ड्यूटी पर थे. वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के विवाद में बीच-बचाव किया. इसी बीच रणवीर उर्फ गुड्डू यादव और उसके परिजनों ने एएसआई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और गर्दन में गंभीर चोट आईं.

    पहले उन्हें इलाज के लिए मुंगेर के निजी अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर देख पटना रेफर किया गया. इस बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उधर, घटना के बाद आरोपी परिवार समेत फरार हो गया. बाद में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात से मचा हड़कंप

    जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैमरे में कैद हुई करतूत

    घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार और गोवंश बरामद

    Ambala Crime News: पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो रही जांच

    डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्यापन में बरती गई भारी लापरवाही

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.