देहरादून : उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जनपदों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को उत्तराकाशी में बादल फटने की घटना से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पांच जनपदों के लिए भारी बारिश का अलर्ट (rain alert in Uttarakhand) जारी किया है। इनमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसके मद्देनजर नौ जनपदों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।
rain alert in Uttarakhand – पौड़ी, अल्मोड़ा, बागेश्वर जनपदों में सुरक्षा के लिहाज से आज स्कूलों को बंद किया गया है। कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। बता दें मंगलवार को उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने के बाद बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। भारतीय सेना ने बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीनी और हवाई दोनों स्तरों के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है।
बिगड़ते मौसम के बीच श्री केदारनाथ धाम जाने वाला मोटर मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के मध्य मलबा पत्थर आने से बाधित है, वहीं केदारघाटी से आने वाली मन्दाकिनी नदी भी उफान पर है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया गया है कि जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण श्री केदारनाथ धाम जाने वाला मोटर मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुंड के मध्य मलबा पत्थर आने से बाधित है, वहीं केदारघाटी से आने वाली मन्दाकिनी नदी भी उफान पर है

