दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के उभरते खिलाड़ियों ने राजधानी रायपुर में आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल (players of Dantewada created history) पर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
players of Dantewada created history – कड़े मुकाबलों के बीच दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना का परिचय देते हुए कुल 69 पदक अपने नाम किए। इन कुल पदकों में 33 स्वर्ण (Gold), 21 रजत (Silver) और 15 कांस्य (Bronze) पदक सम्मिलित हैं। दंतेवाड़ा की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता से पूरे जिले और खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
दंतेवाड़ा जिले से 70 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
इस विशाल राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में दंतेवाड़ा जिले से कुल 70 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिनिधित्व किया था। इनमें जिले के प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों के छात्र-छात्राएं, खेल परिसर जावंगा तथा इंडोर स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों की इस अप्रत्याशित सफलता के पीछे नियमित कठिन अभ्यास, अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन तथा छात्रावासों व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक खेल सुविधाएं मुख्य कारक बनी हैं।


