श्रावण मास का समापन इस बार दो अत्यंत शुभ तिथियों के साथ हो रहा है 8 और 9 अगस्त. इन दो दिनों में वरलक्ष्मी व्रत, रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा जैसे तीन बड़े पर्व एक के बाद एक पड़ रहे हैं. इनसे (rain of money) जुड़े ज्योतिषीय योग हैं कि महालक्ष्मी की विशेष कृपा की संभावना मानी जा रही है.
rain of money – शास्त्रों के अनुसार ये पर्व विशेष योगों के साथ आते हैं, तो इसमें न केवल धार्मिक पुण्य मिलता है, बल्कि जीवन में धन-संपत्ति और सौभाग्य का भी आगमन होता है. इस बार इन पर्वों के साथ सिद्धि योग, इंद्र योग और शुक्रवार शनिवार की ग्रह स्थितियां भी ऐसी बन रही हैं, जो घर में सुख-समृद्धि लाने वाली मानी जाती हैं. यही वजह है कि यह सप्ताह विशेष रूप से मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्रेष्ठ कहा जा रहा है.
8 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रत: धन, वैभव और अखंड सौभाग्य का पर्व
वरलक्ष्मी व्रत, जो कि मुख्य रूप से दक्षिण भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, इस बार 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को है. यह व्रत श्रावण शुक्ल पक्ष की शुक्रवार को रखा जाता है और यह माता लक्ष्मी के व्रतों में सर्वोच्च माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करने पर धन, सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. खासकर विवाहित स्त्रियों के लिए यह दिन अत्यंत फलदायी होता है.
कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं?
इन दो दिनों में तीन बड़े पर्व के साथ-साथ कई ज्योतिषीय संयोग भी बन रहे हैं. 8 अगस्त (वरलक्ष्मी व्रत) को शुक्रवा के दिन लक्ष्मी व्रत होना अत्यंत शुभ माना गया है. 9 अगस्त को शनि का दिन है और इस दिन श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन का संयोग धन लाभ और परिवार में कल्याण के योग बना रहा है.

