Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें पूरा मामला
    • कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका
    • ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी
    • अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुनाफ़ा
    • युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकती है घायलों की संख्या
    • Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति
    • WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब
    • 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » अगस्त में पर्व, त्योहारों की रहेगी धूम…नोट कर लें सबकी डेट और शुभ मुहूर्त

    अगस्त में पर्व, त्योहारों की रहेगी धूम…नोट कर लें सबकी डेट और शुभ मुहूर्त

    August 1, 2025 धार्मिक 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिंदू पंचांग के अनुसार अगस्त का महीना आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस महीने कई प्रमुख पर्व, व्रत और पूजन उत्सव पड़ते हैं जो न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से खास होते हैं, बल्कि इनसे जुड़ी परंपराएं भी सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से लोगों को जोड़ते हैं. अगस्त 2025 में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और (festivals in August) गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे.

    अगस्त माह के व्रत,त्यौहार

    5 अगस्त 2025, मंगलवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान के सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विशेष महत्व होता है.

    पूजा मुहूर्त: सुबह 6:10 से 8:20 बजे तक.

    6 अगस्त को शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत मनाया जाएगा जो बुधवार के दिन है. इस दिन संध्या काल में भगवान शिव का पूजन किया जाता है. व्रत करने से रोग, शोक और दरिद्रता का नाश होता है.

    संध्या पूजा का समय शाम 6:45 से 8:15 बजे तक.

    9 अगस्त, शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और रक्षा-सूत्र का वचन लेती हैं.

    राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: प्रातः 10:15 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक.

    12 अगस्त को दो पर्व मनाए जाएंगे —कजरी तीज और संकष्टी चतुर्थी.कजरी तीज विशेष रूप से उत्तर भारत की महिलाओं द्वारा मनाई जाती है जबकि संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित होती है.

    कजरी तीज पूजन मुहूर्त- सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक

    संकष्टी चतुर्थी चंद्रोदय पूजन- रात 8:45 बजे से 9:30 बजे के बीच

    16 अगस्त, शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव रात्रिकाल में मनाया जाता है.

    निशीथ काल पूजन मुहूर्त- 12:04 AM (17 अगस्त) से 12:47 AM तक.

    19 अगस्त, मंगलवार को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस व्रत का पालन मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जाता है और यह भगवान विष्णु को समर्पित होता है.

    पूजन मुहूर्त- सुबह 6:10 से 8:15 बजे तक.

    21 अगस्त को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी. यह पर्व प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आता है और रात्रिकालीन शिव पूजन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है.

    रात्रि पूजन मुहूर्त- रात 11:45 से 12:30 AM तक.

    22 अगस्त को कुशग्रहणी अमावस्या मनाई जाएगी. यह दिन श्राद्ध कर्म और दान हेतु शुभ माना जाता. इस दिन कुश एकत्र करने की परंपरा होती है जिसका उपयोग पितृपक्ष में होता है.

    शुभ समय (कुश संग्रह व दान)- सुबह 6:00 से 8:30 बजे तक.

    26 अगस्त, मंगलवार को हरतालिका तीज मनाई जाएगी. यह व्रत महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य की कामना से किया जाता है. इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और रात्रि में शिव-पार्वती की पूजा होती है.

    शुभ मुहूर्त- सुबह 5:55 से 8:15 बजे तक. पूजन रात को भी किया जा सकता है.

    27 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. इस दिन गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. यह पर्व दस दिन तक चलता है.

    मूर्ति स्थापना मुहूर्त- प्रातः 11:05 से दोपहर 1:40 बजे तक.

    31 अगस्त को राधा अष्टमी का पर्व है, जो राधारानी के जन्मोत्सव के रूप में (festivals in August) मनाया जाता है. यह दिन भक्ति और प्रेम का प्रतीक होता है.

    पूजन मुहूर्त- सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

    Vastu Shastra: घर में आईना लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा धन और सुख-समृद्धि का लाभ

    Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम

    Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण

    Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की यात्रा; जानें अमरनाथ गुफा का रहस्य और महत्व

    Vat Purnima 2026: वट पूर्णिमा कब है? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अखंड सौभाग्य का महत्व

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.