एलोवेरा जेल एक ऐसा प्राकृतिक घटक है जिसका इस्तेमाल लोग त्वचा की देखभाल से लेकर बालों के पोषण तक के लिए बड़े पैमाने पर करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह गमलों और बगीचों के जरिए घरों में बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाता है। हालांकि, ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतना बेहद (importance of aloe vera gel) जरूरी होता है, अन्यथा यह लाभ पहुंचाने की बजाय त्वचा और स्कैल्प को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

importance of aloe vera gel – एलोवेरा को मुख्य रूप से इसके बेहतरीन हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एक्टिव प्लांट-बेस्ड कंपाउंड पाए जाते हैं। इसके बावजूद पौधे से ताजा जेल निकालते समय अक्सर लोग एक आम गलती कर बैठते हैं, जो एलर्जी और इन्फेक्शन का कारण बन सकती है।

अधिकांश लोग पौधे से एलोवेरा की पत्तियां तोड़ते हैं, उन्हें सामान्य पानी से धोते हैं और तुरंत काटकर उसका जेल सीधे चेहरे या बालों पर लगा लेते हैं। यह तरीका पूरी तरह गलत और नुकसानदेह है। जब एलोवेरा की पत्ती को तोड़ा या काटा जाता है, तो उसके निचले हिस्से से हल्के पीले रंग का एक तरल पदार्थ रिसता है, जिसे एलोइन (Aloin) या एलो लेटेक्स (Aloe Latex) कहा जाता है।

एलोइन सीधे तौर पर त्वचा या सिर की स्कैल्प के संपर्क में आने पर तेज खुजली, रेडनेस, जलन और गंभीर एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकता है।  यदि यह पीला पदार्थ गलती से पेट के अंदर चला जाए, तो यह पेट में तेज मरोड़ (ऐंठन), दस्त, उल्टी और जी मिचलाने जैसी पाचन संबंधी दिक्कतों की मुख्य वजह बन सकता है।

 

 

 

Share.
Exit mobile version