पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कमर, पेट के निचले हिस्से और पेल्विक फ्लोर में तेज दर्द का सामना करना पड़ता है। इस दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण मूड भी काफी चिड़चिड़ा हो जाता है, क्योंकि (Period Pain Relief Drink Recipe) यूट्रस की मांसपेशियां तेजी से सिकुड़ती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने पीरियड्स के इस दर्द से राहत पाने के लिए एक बहुत ही आसान और असरदार नेचुरल ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जो क्रैम्प्स से तुरंत आराम दिला सकती है।

Period Pain Relief Drink Recipe – इस स्पेशल ड्रिंक को बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच कुटे हुए अखरोट, आधा छोटा चम्मच अदरक पाउडर, 1 बड़ा चम्मच गुड़ और 2 कप पानी की आवश्यकता होती है। इसे बनाने के लिए एक सॉस पैन में 2 कप पानी उबालें, उसमें कुटे हुए अखरोट और अदरक पाउडर डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद आंच बंद करके उसमें गुड़ मिलाएं और अच्छी तरह घुलने के बाद इसे कप में छानकर गरमा-गरम पिएं।

 जानिए इस नेचुरल ड्रिंक के फायदे

इस ड्रिंक में इस्तेमाल किया गया अखरोट शरीर को मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स देता है, अदरक दर्द और जी-मिचलाने की समस्या से राहत दिलाती है, जबकि गुड़ से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, पेल्विक पेन से बचने के लिए आप गर्म पानी की बोतल या हीटिंग पैड से सिकाई कर सकती हैं, भरपूर मात्रा में गुनगुना पानी पी सकती हैं और कैफीन तथा हैवी फूड्स से दूरी बनाकर खुद को स्वस्थ रख सकती हैं।

Share.
Exit mobile version