बेगूसराय : अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि (Implemented Population Control Law) भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होगा, तो पूर्णिया सहित पूर्वांचल और उत्तरांचल में कश्मीर जैसे हालात हो जाएंगे। जहां हिंदुओं की हत्या, लूट, अपहरण एवं बलात्कार की घटनाएं हो रही है, लोग पलायन कर रहे हैं। यही स्थिति इस क्षेत्र में भी 20 वर्ष बाद सुनने और देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें – भाजपा ने मिथक तोड़े हैं, विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश हुआ है : मोदी

बेगूसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने बीते रात आए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र था, है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा। हमारा डीएनए औरंगजेब एवं गजनी से नहीं मिलता है, हमारा डीएनए तो शिवाजी महाराज वाला है। जब औरंगजेब हमारी आस्था को नहीं डिगा पाया, तो बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर जैसे जयचंद हमारी आस्था को क्या डिगा पाएंगे। साढ़े चार सौ वर्ष पहले राम मंदिर को तोड़ा गया और हमने राम मंदिर बना लिया है।

Implemented Population Control Law – उन्होंने कहा कि सनातनी आस्था को कोई डिगा नहीं सकता है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामायण पर टिप्पणी कर गलती किया है। भगवान कृष्ण के वंशज हैं, उन्हें कृष्ण के साथ-साथ राम के प्रति भी श्रद्धा भाव रखनी चाहिए। हिंदू एवं मुसलमानों का डीएनए एक नहीं है। कैंसर का डॉक्टर होने के नाते हमारी समझ डीएनए मामले में किसी से भी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें – कुछ कह रहे मर जा मोदी, देश कह रहा मत जा मोदी : प्रधानमंत्री

समृद्ध हिंदू, शिक्षित हिंदू, स्वस्थ्य हिंदू बनाने के लिए 15 संगठनों के माध्यम से लगातार 24 घंटा काम कर रहे हैं। इसके लिए हिंदू हेल्पलाइन-स्वस्थ हिंदू में निजी चिकित्सकों के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। जेल में बंद हिंदुओं को निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा उपलब्ध करवा मदद कर रहे हैं। कोई हिंदू भूखा नहीं सोए, इसके लिए प्रतिमाह अनाज का वितरण कर रहे हैं, लोगों से एक मुट्ठी अनाज मांग रहे हैं।

Share.
Exit mobile version