उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के शांत और हरे-भरे माहौल में, तमसा नदी के किनारे स्थित है एक ऐसा प्राचीन शिव मंदिर जो अपनी अद्भुत प्राकृतिक घटना और पौराणिक कथाओं के लिए विख्यात है. इस मंदिर का नाम है टपकेश्वर महादेव मंदिर, जिसे पहले दूधेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता था. इस अनोखे मंदिर में प्राकृतिक (Dudheshwar Mahadev became Tapkeshwar) गुफा के भीतर चट्टान से पानी की बूंदें लगातार शिवलिंग पर टपकती रहती हैं, मानों स्वयं प्रकृति भोलेनाथ का अभिषेक कर रही हो.
टपकने वाली बूंदों का रहस्य
टपकेश्वर” मंदिर के अंदर सदियों से गुफा के भीतर चट्टान से पानी की बूंदें एक ही स्थान पर टपक रही हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में यह दूध की धारा थी, जो बाद में कलियुग में पानी (Dudheshwar Mahadev became Tapkeshwar) में बदल गई. यह चमत्कारी घटना आज भी भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है. ऐसा माना जाता है कि ये बूंदें साक्षात भगवान शिव का आशीर्वाद हैं.
गुरु द्रोणाचार्य और अश्वत्थामा की कथा
टपकेश्वर मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी है. इस गुफा को ‘द्रोण गुफा’ भी कहा जाता है क्योंकि यह माना जाता है कि इसी स्थान पर गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम था. एक प्रचलित कथा के अनुसार, गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा ने अपनी मां से दूध पीने की इच्छा जाहिर की, लेकिन मां के पास उन्हें देने के लिए उस समय कुछ नहीं था. तब बालक अश्वत्थामा ने भगवान शिव की तपस्या शुरू की. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इसी चट्टान से दूध की धारा प्रवाहित की. इसी वजह से इस शिवलिंग को पहले ‘दूधेश्वर’ भी कहा जाता था. यह कहानी न केवल मंदिर के नामकरण से जुड़ी है, बल्कि यह भी बताती है कि यह स्थान कितना पवित्र और प्राचीन है.

