अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू कर दी है. होर्मुज के आसपास अमेरिकी जहाज पहुंच रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर कोई ईरानी जहाज पास आया तो उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. अमेरिका की ओर से की जा रही इस नाकाबंदी से ईरान को ट्रेड में हर दिन लगभग 435 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 हजार करोड़ का नुकसान हो सकता है. यह नाकाबंदी अरब खाड़ी और ओमान की खाड़ी सहित ईरान के पोर्ट्स और समुद्री किनारे के एरिया में आने-जाने वाले सभी देशों के जहाजों पर लागू होगी. हालांकि, अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से होकर (Hormuz Blockade Impact) गैर-ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों को नहीं रोकेगा.
Hormuz Blockade Impact – विदेश नीति संस्थान FDD के सीनियर एक्सपर्ट मियाद मालेकी के अनुसार, ईरान पर आर्थिक इम्पैक्ट तुरंत और बहुत बड़ा हो सकता है. उन्होंने X पर एक लंबी पोस्ट में लिखा कि होर्मुज स्ट्रेट की अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी से ईरान को एक्सपोर्ट में लगभग 276 मिलियन डॉलर हर दिन का नुकसान होगा और इंपोर्ट में 159 मिलियन डॉलर हर दिन की रुकावट होगी, जिससे कुल आर्थिक नुकसान लगभग 435 मिलियन डॉलर प्रति दिन या 13 बिलियन डॉलर प्रति माह होगा.
ईरान की ट्रेड निर्भरता
ईरान के सालाना ट्रेड का 90% से ज्यादा हिस्सा जिसका वैल्यू करीब 109.7 अरब डॉलर है वह फारस की खाड़ी से होकर गुजरता है. एक्सपोर्ट से होने वाली कमाई का 80% और देश की कुल GDP का लगभग एक चौथाई हिस्सा तेल और गैस से आता है. मालेकी ने कहा कि ईरान हर दिन लगभग 15 लाख बैरल क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट कर रहा है, जिससे युद्ध जैसी हाई कीमतों पर हर दिन लगभग 139 मिलियन डॉलर की इनकम होती है. उन्होंने कहा कि नाकाबंदी से यह काम तुरंत बंद हो जाएगा और बताया कि क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट का 92% हिस्सा संभालने वाला खारग आइलैंड इसी प्रभावित एरिया में आता है.


