पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर वैसे तो पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर पड़ा और अभी भी पड़ ही रहा है. मगर इसकी जद में दुबई का रियल एस्टेट सेक्टर भी आया. जो सेक्टर अपने आलीशान महल जैसे बिल्डिंग्स के लिए जाना जाता है उसे इस जंग ने तगड़ा डेंट पहुंचाया है. आंकड़ों से पता चलता है कि (Dubai Property Market) अप्रैल के पहले दो हफ्तों में दुबई में रियल एस्टेट डील पिछले साल की तुलना में 14% कम हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें – लोन की EMI पर बड़ी राहत! रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, लेकिन महंगाई बढ़ा सकती है आपकी टेंशन
दुबई लैंड डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच कुल 6,535 रियल एस्टेट डील हुईं, जबकि पिछले साल इसी समय 7,563 डील हुई थीं. पिछले महीने की इसी अवधि के मुकाबले इस बार डील 8% ज्यादा थीं. दुबई के रियल एस्टेट एक्सपर्ट आदित्य अर्नेस्ट जॉन ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में जमीन पर लोगों का माहौल बेहतर हुआ है, लेकिन कुल डील की संख्या में इसका पूरा असर दिखने में अभी समय लगेगा.
इसे भी पढ़ें – CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में लगी आग! प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम
Dubai Property Market
मार्च में डील की संख्या 13,416 थी, जो पिछले साल के 15,145 डील के मुकाबले 11.4% कम थी. फरवरी की तुलना में मार्च के आंकड़े 21% कम थे. रियल एस्टेट एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे डेवलपर छूट दे रहे हैं, दुबई लैंड डिपार्टमेंट द्वारा लगाए गए 4% रजिस्ट्रेशन शुल्क को खुद भर रहे हैं और बेहतर भुगतान योजना दे रहे हैं. जॉन के अनुसार कुछ मामलों में जो प्रॉपर्टी खरीदारों को सौंपे जाने के करीब हैं या पूरी तरह तैयार हैं. उनमें डिस्ट्रेस्ड डील देखने को मिल रही है. ये प्रॉपर्टी अपनी सबसे ऊंची कीमत से 12-25% कम दाम पर बिक रही हैं.


