Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Health News: ग्वालियर में ‘साइलेंट किलर’ का कहर, 9.3 लाख की जांच में 1.4 लाख से ज्यादा लोग हाइपरटेंशन के शिकार
    • MP Higher Education: एमपी के कॉलेजों में शहीदों की विधवाओं और बच्चों को मिलेगा विशेष आरक्षण, उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
    • Jabalpur Weather Update: जबलपुर-महाकोशल में गर्मी का महाटॉर्चर, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा; IMD ने जारी किया अलर्ट
    • Punjab IAS Summoned: मनी लॉन्ड्रिंग केस में पंजाब के IAS बसंत गर्ग को ED का समन, मंत्री संजीव अरोड़ा के दो करीबी भी तलब
    • Bareilly Crime News: बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या से हड़कंप, खेत में मिला शव; पिता ने 4 पर जताया शक
    • Shivpuri News: शिवपुरी के बुजुर्ग ने जीते जी कराया अपना मृत्यु भोज, भंडारे में शामिल हुए 7 हजार लोग
    • Bihar Politics: सम्राट चौधरी ही हैं नीतीश कुमार के असली उत्तराधिकारी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान
    • Basirhat Bulldozer Action: बसीरहाट में टीएमसी नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, May 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गुजरात में पहली बार मतदान करेंगे पाकिस्तानी हिन्दू रिफ्यूजी, 21 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता

    गुजरात में पहली बार मतदान करेंगे पाकिस्तानी हिन्दू रिफ्यूजी, 21 साल बाद मिली भारतीय नागरिकता

    November 5, 2022 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुजरात विधानसभा चुनाव में इस बार एक हजार से अधिक पाकिस्तानी हिन्दू रिफ्यूजी (Hindu Refugees) मतदान करने वाले हैं। 1032 ऐसे शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। अहमदाबाद कलेक्टर की ओर से बीते 5 सालों में यह नागरिकता दी गई है। इस साल ये लोग पहली बार राज्य की नई सरकार को चुनने में अपनी भूमिका निभाएंगे। ऐसे में बहस इस बात को लेकर भी शुरू हो गई है कि इनके मतदान से अहमदाबाद के नतीजों में कितना फर्क पड़ेगा।साल 2016 से लेकर अब तक अहमदाबाद कलेक्टर ऑफिस ने पाकिस्तान से आए 1032 हिन्दुओं को भारतीय नागरिकता मुहैया कराई है। अल्पसंख्यक होने की वजह से पाकिस्तान में इन लोगों को काफी दबाया गया। इससे मजबूर होकर इन लोगों ने अपना देश छोड़ दिया और किसी तरह भारत चले आए।

    इसे भी पढ़ें – नहीं रहे स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी, दो दिन पहले विधानसभा चुनाव के लिए किया मतदान

    Hindu Refugees – 2016 और  2018 के गैजेट के अनुसार, अहमदाबाद, गांधीनगर और भुज के कलेक्टर्स को इंडियन सिटिजनशिप डॉक्युमेंट्स देने का अधिकार है। यह दस्तावेज ऐसे हिन्दुओं, सिखों, ईसाइयों और पारसियों को दिया जाता है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हैं। हालांकि इसके लिए केंद्र और राज्य खुफिया एजेंसियों से मंजूरी लेनी होती है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पाकिस्तान से आए 40 हिन्दू शरणार्थियों को 22 अगस्त को भारतीय नागरिकता का सर्टिफिकेट दिया था।

    इसे भी पढ़ें – तस्करी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है केरल का मुख्यमंत्री कार्यालय – आरिफ मोहम्मद

    ऐसे ही एक शख्स का नाम दिलिप माहेश्वरी है, जिनका जन्म पाकिस्तान में थारपारकर के मिठी टॉउन में हुआ था। माहेश्वरी उन 212 पाकिस्तानी हिन्दुओं में शामिल हैं जिन्हें 2021 में भारतीय नागरिकता दी गई। उनका पत्नी माया को इस साल भारत की नागरिकता दी गई। माहेश्वरी कहते हैं कि वह 1995 से ही भारत की नागरिकता पाने की कोशिश कर रहे थे। अब जब वह भारत के नागरिक बन चुके हैं तो बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि वह विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Basirhat Bulldozer Action: बसीरहाट में टीएमसी नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

    सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार्य

    Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

    NEET Paper Leak Case : सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ्तार

    फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम लागू

    Kolkata Case Update: आरजी कर मामले में बड़ी कार्रवाई, विनीत गोयल समेत 3 IPS अधिकारी सस्पेंड

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.