जयपुर : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सबसे बड़ी जीत दीया कुमारी को मिली है। दीया कुमारी ने जयपुर शहर की विद्याधरनगर सीट पर 71368 मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी ने विद्याधरनगर सीट पर कुल 158,516 वोट हासिल किए। कांग्रेस प्रत्याशी (Highest Number Of Votes) सीताराम अग्रवाल को 87,148 वोट ही मिले। दीया कुमारी ने 71,368 वोटों से जीत हासिल की है।
इसे भी पढ़ें – Assembly Election Results 2023 : एक बार फिर चला मोदी का जादू, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की बड़ी जीत
सांसद दीया कुमारी ने विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने का श्रेय क्षेत्र के निवासियों को दिया है। श्रीमती दिया कुमारी ने चुनाव जीतने के बाद कहा ”यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह विद्याधरनगर के हर वासी की जीत है, हर भाई-बहन-बेटी की है, पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की है। जिन्होंने अपने निश्छल प्रेम और अथक परिश्रम से मुझे विद्याधर नगर की सेवा का यह स्वर्णिम अवसर प्रदान किया है।”
इसे भी पढ़ें – Election Result Live Update: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों में बीजेपी को बड़ी बढ़त, कांग्रेस की EVM के खिलाफ नारेबाजी
Highest Number Of Votes – उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा ”मैं विद्याधर नगर की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।” श्रीमती दिया कुमारी ने विद्याधरनगर विधान सभा सीट से 71,368 मतों से शानदार जीत दर्ज की है। यह राजस्थान में किसी भी उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत है।

