Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12 टीमें तैनात
    • Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस को छूट
    • Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी की गई जान
    • Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख रुपये
    • Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्रांसफर
    • CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी निर्देश
    • No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का ऐलान
    • October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड! 16 साल पुराने शक पर 74 साल के पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

    छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हत्याकांड! 16 साल पुराने शक पर 74 साल के पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

    June 22, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी 74 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर (heart wrenching murder) लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

    यह घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ठरकी की है. आरोपी ठिभू केरकेट्टा खनिज विभाग के अंबिकापुर कार्यालय में पहले सर्वेयर था. अब रिटायरमेंट के बाद घर रह रहा था. वर्ष 2009 में विभाग का एक ड्राइवर उसके साथ ग्राम ठरकी आया था. उसी दौरान ठिभू ने अपनी पत्नी महेश्वरी को कथित रूप से उस ड्राइवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.

    इसे भी पढ़ें – जेल में आदिवासी नेता की मौत मामला, सर्व आदिवासी समाज का महाबंद, निष्पक्ष जांच की मांग

    इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते में गहरा अविश्वास और तनाव पैदा कर दिया था. वर्षों बीत जाने के बाद भी यह घटना आरोपी के मन से नहीं निकली और उनके बीच आये दिन विवाद होता रहता था. मंगलवार देर रात यही पुराना विवाद फिर उभर आया. बताया जाता है कि रात करीब 1 बजे ठिभू और उसकी पत्नी महेश्वरी के बीच चरित्र को लेकर बहस शुरू हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर ठिभू ने पास पड़ी कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी पर वार कर दिया. कुल्हाड़ी का घातक प्रहार पत्नी के बाएं कान के पास लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    heart wrenching murder – पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने सबसे पहले अपनी बेटी अनिता तिर्की को फोन किया और उसे पूरी घटना की जानकारी दी. यह सुनते ही अनिता ने अपने भाई सुनील को सूचना दी, जो घटनास्थल से लगभग 150 मीटर की दूरी पर अपने परिवार के साथ रहता है. सुनील जैसे ही घर पहुंचा, आरोपी ने दरवाजा खोला. कमरे की लाइट जलाने पर उसने देखा कि उसकी मां पलंग के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

    CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प्रेरणा

    Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी वाराणसी

    Kaushalya Devi Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की शिरकत

    जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.