Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी

    स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी

    May 10, 2022 देश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    वैश्विक स्तर पर (Healthy Liver) लिवर संबंधी बीमारियों के मामले में भारत का बड़ा योगदान है। हम वैश्विक स्तर पर अल्कोहल सेवन करने वाले शीर्ष दस देशों की सूची में लगातार बने हुए हैं (विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक)। अल्कोहल से होने वाले लिवर रोग भारत में हमेशा एडवांस्ड लिवर रोग का सबसे बड़ा कारण रहा है, लेकिन पहले ऐसे मामले ज्यादातर पुरुषों में ही देखे जाते थे। हाल के वर्षों में (खासकर शहरी क्षेत्रों में) अल्कोहल से होने वाले लिवर रोगों के मामले महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। महामारी के बाद श्नई पीढ़ी की महिलाओं में अल्कोहल सेवन की प्रवृत्ति में तेज वृद्धि हुई है। बीएलके मैक्स इंस्टीट्यूट फॉर डायजेस्टिव एंड लिवर डिजीज गैस्ट्रोइंटरोलॉजी एंड हीपेटोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ.मानव वधावन वरिष्ठ के अनुसार लिवर सबसे लचीला अंग होता है जो कुछ समय बाद अपनी मृत कोशिकाओं को पुनर्जीवित कर लेता है, लेकिन कई वर्षों तक अल्कोहल का अत्यधिक सेवन करने से पुनर्जीवित करने की यह प्रक्रिया रुक जाती है और सिरोसिस का कारण बनती है और आखिरकार लिवर नाकाम हो जाता है।

    इसे भी पढ़ें – चढ़ते पारे के साथ बढ़ती गर्मी, ऐसे में सन स्ट्रोक से कैसे बचें

    अल्कोहल के कारण लिवर (Healthy Liver)  क्षतिग्रस्त होने के तीन मुख्य चरण होते हैं, हालांकि कई बार ये चरण क्रमबद्ध नहीं भी होते हैं। ये चरण हैं- अल्कोहल फैटी लिवर रोग, अल्कोहलिक हेपेटाइटिस, सिरोसिस आदि। 500 से अधिक कार्य करने वाला लिवर मानव शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसके कुछ खास कार्यों में खून की गंदगी को छानकर निकालना, ऊर्जा एकत्रित करना, हार्मोन और प्रोटीन को सिंथेसाइज करना और कोलेस्ट्रॉल तथा ब्लड शुगर को नियमित करना शामिल है।

    डॉ.मानव वधावन का कहना है कि लिवर में अल्कोहल पहुंचने के बाद इसके कई खतरनाक बायप्रोडक्ट्स बनते हैं। अल्कोहल से भी अधिक ये उत्पाद लिवर को अल्कोहल से होने वाले नुकसान में इजाफा करते हैं। हर बार लिवर अल्कोहल को फिल्टर करता है जिस कारण लिवर की कुछ कोशिकाएं नष्ट हो जाती है। हालांकि इन कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में लिवर सक्षम होता है लेकिन लंबे समय तक अल्कोहल के सेवन से इसकी क्षमता कम पड़ती जाती है।

    इसे भी पढ़ें – पार्किंसंस : समय पर उपचार ही रोग को नियंत्रित करने में कारगर

    महिलाओं में अल्कोहलिक लिवर रोग अधिक होता है और बड़े पैमाने पर उनकी डायग्नोसिस भी नहीं हो पाती है। अल्कोहल का सेवन कम करने, स्वस्थ खानपान रखने और नियमित व्यायाम करने से महिलाएं कई तरह के लिवर रोगों की संभावना कम कर सकती हैं। सबसे महत्वपूर्ण, अल्कोहल को लेकर आनुवांशिक प्रवृत्ति और कुछ खास एचएलए फेनोटाइप महिलाओं में अल्कोहल से लिवर को होने वाले नुकसान का खतरा दोगुना बढ़ा देते हैं।

    Healthy Liver

     

    अल्कोहल से लिवर (Healthy Liver) को होने वाले नुकसान से बचने का सबसे प्रभावी तरीका इसका सेवन ही बंद कर देना है। जिन मरीजों को पहले से कोई लिवर रोग है (मसलन फैटी लिवर, हेपेटाइटिस बी या सी, अनियंत्रित डायबिटीज) उनके लिए अल्कोहल सेवन की कोई सुरक्षित सीमा नहीं होती। यह भी ख्याल रखना होगा कि बहुत ज्यादा शराब सेवन (एक बार में तीन से ज्यादा पेग का सेवन) नियमित सेवन की तरह ही नुकसानदेह है। यदि कोई महिला कभीकभार शराब का सेवन करती है, लेकिन एक ही बार में तीन पेग गटक जाती है, उसे उतना ही नुकसान पहुंचेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना

    केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग

    मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: थौबल और मोरेह सीमा से भारी मात्रा में हथियार व 6 IED बरामद, 9 उग्रवादी गिरफ्तार

    वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    चेन्नई में सनसनीखेज वारदात, 1 करोड़ के संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट

    लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक बिल’, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.