Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर में ट्रेड यूनो के नए चार मंजिला फ्लैगशिप शोरूम का उद्घाटन किया
    • बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन
    • रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लिपस्टिक के निशान
    • वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज
    • दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया ‘कांदा एक्सप्रेस’, NAFED और NCCF स्टोर्स पर आधी कीमत में मिलेगा बफर स्टॉक
    • इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शहबाज ने दिए जांच के आदेश
    • OBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख: केंद्र को अंतरिम राहत से इनकार, 11 मार्च के फैसले पर मांगा गया था स्पष्टीकरण
    • जामताड़ा में मंईयां सम्मान योजना से 1500 अयोग्य लाभार्थियों के नाम कटे: प्रशासन करेगा वसूली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हेडली का दोस्त, कनाडा का नागरिक…जानिए उस तहव्वुर राणा को जिसे अमेरिका भेजेगा भारत

    हेडली का दोस्त, कनाडा का नागरिक…जानिए उस तहव्वुर राणा को जिसे अमेरिका भेजेगा भारत

    January 25, 2025 देश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    26 नवंबर 2008 को हुए मुंबई हमले ने पूरे भारत को दहला दिया था. हमले का खौफ ऐसा था कि हर ओर लोग डरे हुए थे. हमले के पीड़ित परिवार आज भी वह खौफनाक मंजर को नहीं भूल पाए हैं, जब 166 लोगों को मार दिया गया था. अब खबर आई है कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़े तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाया जा सकता है. भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे भारत भेजने की मंजूरी अगस्त 2024 में ही मिल गई थी. राणा फिलहाल लॉस एंजेलिस (Headley’s Friend Canadian Citizen) जेल में बंद है. 1 जनवरी को इस पर पुख्ता मुहर लगी.

    पहले जानिए तहव्वुर राणा कौन है?

    पाकिस्तान मूल के तहव्वुर राणा ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर था. हमले के वक्त भी वो खासे सक्रिय था. लश्कर में जुड़ने से पहले तहव्वुर पाकिस्तानी आर्मी का डॉक्टर था और उसने पाक आर्मी के कई युद्ध में जवानों की उपचार दिया था.12 जनवरी 1960 को जन्मा तहव्वुर पाकिस्तान के हास्नाब्दल जिले के कैडेट कॉलेज से डॉक्टरी की पढ़ाई कर चुका है.

    पाकिस्तानी आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद वो कनाडा की नागरिकता लेकर वहां चला गया जहां उसने इमिग्रेशन का व्यापार शुरू किया. 2011 में अमेरिकी कोर्ट ने तहव्वुर को दानिश न्यूजपेपर के दफ्तर पर हमला करवाने के मामले में लश्करे तैयबा का सपोर्ट करने के जुर्म में सजा सुनाई है. इस मामले में 17 जनवरी 2013 को वहां की कोर्ट ने उसे 14 साल की जेल की सजा सुनाई है.हालांकि अब तक तहव्वुर को 26/11 मुंबई हमले के आरोप में सजा नही हुई है.

    हेडली से मुलाकात के बाद बदली नियत

    तहव्वुर और हेडली की पहली मुलाकात कैडेट कॉलेज, हसन अब्दल मिलिट्री कॉलेज में हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्के दोस्त बन गए. डेविड कोलमैन हेडली का असली नाम दाउद गिलानी था जब वो कॉलेज में था.राणा पाकिस्तान मेडिकल कॉलेज में कैप्टन जनरल की ड्यूटी में था,वो कट्टर पाकिस्तानी और भारत विरोधी विचारधारा का रहा है. राणा 1997 में पाकिस्तान से कनाडा चला गया जहां उसने 2011 में कैनेडियन नागरिकता ले ली.

    Headley’s Friend Canadian Citizen – राणा ने फर्स्ट वर्ल्ड इमिग्रेशन नाम की कंपनी बनाई और इसके दफ्तर शिकागो,टोरेंटो और न्यू यॉर्क में भी बनाए. राणा ने ओटावा में भी घर बनाया जिसमे उसके पिता और भाई रहते थे. तहव्वुर का छोटा भाई अब्बास राणा कनाडा के “द हिल टाइम्स” अखबार में नौकरी करता था. राणा मेजर इकबाल जो पाकिस्तानी आर्मी के मेजर थे उसके संपर्क में रहकर कनाडा,अमेरिका और भारत के अंदरूनी जानकारी को साझा करता था.

    मुंबई हमले में राणा का क्या था रोल?

    राणा को मुंबई हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है. 26/11 हमले की पूरी रेकी हेडली से करवाने, उसे मेजर इकबाल तक पहुंचने में तहव्वुत राणा का ही अहभ रोल रहा. इसके बाद ही हमले का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. कहा जाता है कि हेडली को मुंबई भेजने और कहां-कहां रेकी करनी है, उसकी जिम्मेदारी राणा ने ही दी थी.इतना ही नहीं, हेडली पर किसी को शक न हो, इसके लिए राणा ने अपनी ट्रैवल एजेंसी की एक ब्रांच मुंबई में खोल दी थी. राणा साल 2013 में अपने दोस्त हेडली के साथ मुंबई के हमले को अंजाम देने और डेनमार्क में हमले की योजना बनाने का दोषी पाया गया था.

    इसे भी पढ़ें – अमेरिका के कट्टर दुश्मन किम जोंग उन से भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे ट्रंप

    राणा के कहने पर ही हेडली ने शिवसेना भवन, मातोश्री, कोलाबा, नरीमन प्वॉइंट, सिद्धिविनायक मंदिर जैसे स्थलों की रेकी की थी. हेडली ने इस दौरान कलावा बांधने का भी आईडिया दिया था. कहा जाता है कि आतंकी हमले से पहले कलावा बांधकर आए थे. जांच के मुताबिकतहव्वुर के कहने पर ही हेडली ने पैडर रोड में फेमस जिम जॉइन किया, जिसमें महेश भट्ट का लड़का ट्रेनर था. हेडली ने उसे भी अपना दोस्त बन लिया था ताकि बड़े चेहरे की आड़ में वो मुम्बई में कही भी आ जा सके. 26/11 हमले मामले में महेश भट्ट के बेटे की गवाही भी ली गई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्रशासन

    वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: ‘संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है’, बीजेपी-कांग्रेस में भी तकरार तेज

    नारी शक्ति को नई ताकत: NSG ने शुरू किया पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स, 12 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग

    आदिवासी छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी और BJP आमने-सामने: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र

    TMC में बागियों की घर वापसी: अमदंगा विधायक कासिम सिद्दीकी लौटे ममता खेमे में, बोले- ‘दीदी के नाम पर हुआ था छल’

    अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.