नई दिल्ली : AAP के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि (Hate Factory) भाजपा देश के अंदर नफरत की सबसे बड़ी फैक्ट्री है। जब तक भाजपा अस्तित्व रहेगा और वो सत्ता में रहेगी, तब तक देश में अमन, शांति और चैन कायम नहीं रह सकता है।
इसे भी पढ़ें – पिटबुल कुत्ते ने बच्चे को काटा, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
जब देश में नफरत के बीज बोए जाएंगे, देश में शांति ही नहीं होगी, तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल सकता, माताओं-बहनों को महंगाई से छुटकारा नहीं मिल सकता, किसान को उसकी फसल का दाम नहीं मिल सकता है और आम इंसान की जिंदगी की दुश्वारियां कम नहीं हो सकती।
Hate Factory – सिंह ने कहा कि भाजपा शासित मणिपुर में पिछले डेढ़ महीने से चल रही हिंसा पर सरकार की खामोशी साबित करती है कि भाजपा चाहती है कि उनकी नफरत की फैक्ट्री का विस्तार पूरे देश में होता रहे। कभी हिंदू-मुसलमान के नाम पर झगड़ा कराओ, कभी हिंदू-सिख के नाम पर तो कभी हिंदू-ईसाई के नाम पर झगड़ा कराओ।
इसे भी पढ़ें – सफाई कर्मियों नें किया मुख्मंत्री निवास पर प्रदर्शन, रखी ऐसी मांगें
जब धर्मों का झगड़ा खत्म हो जाए तो जाट और गैर-जाट के नाम पर और हिंदुओ- हिंदुओं में झगड़ा कराओ, मराठा-गैरमराठा, कुकी और मैती और आदिवासी समुदायों के बीच में झगड़ा करवाओ। सिंह ने कहा कि वी भाजपा से पूछना चाहते है कि मणिपुर की हिंसा में कैसे एके-47 और विदेशी हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है? चीन, पाकिस्तान या म्यांमार- आखिर ये हथियार कहां से आ रहे हैं? मणिपुर की हिंसा पर भाजपा चुप्पी साधे हैं।