नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत (Hat trick Guaranteed) को ‘ऐतिहासिक’ एवं ‘अभूतपूर्व’ बताते हुये रविवार को कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास की भावना की जीत हुई है और इससे एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है जिसने विकसित भारत की नींव को मज़बूत किया है।
इसे भी पढ़ें – नरेन्द्र मोदी की गारंटी को जनता ने किया स्वीकार : देवेंद्र फडणवीस
श्री मोदी ने यहां पार्टी मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विजयोत्सव समारोह को संबोधित करते हुये पार्टी की जीत को माताओं, बहनों, युवा साथियों और गरीब परिवारों को समर्पित किया और कहा, “मैं उनके निर्णय के सामने नतमस्तक हूं। आज की जीत ऐतिहासिक है। सबका साथ, सबका विकास की अनुभूति की जीत हुयी है। विकसित भारत की आवाज जीती है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जीता है।” प्रधानमंत्री ने इस तीन राज्यों की जीत को भ्रष्टाचार पर ईमानदारी की जीत और वर्ष 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा की हैट्रिक की गारंटी भी करार दिया।
इसे भी पढ़ें – Anju Returned India : भारत वापस लौटी अंजू, प्रेमी से शादी करने चली गई थी पाकिस्तान
Hat trick Guaranteed – उन्होंने कहा कि आज हर गरीब कह रहा है- वो खुद जीता है। आज हर वंचित के मन में भावना है- वो खुद जीता है। आज हर किसान यही सोच रहा है- वो खुद जीता है। आज हर आदिवासी भाई-बहन ये सोचकर खुश है कि वो खुद जीता है। आज हर एक पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाला वोटर गर्व से कह रहा है कि वो खुद जीता है। इस जीत में हर महिला अपनी जीत देख रही है। इस जीत में बेहतर भविष्य का सपना देखने वाला हर युवा अपनी जीत देख रहा है। हर वो नागरिक इसे अपनी सफलता समझ रहा है, जो 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र देखना चाहता है।