चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राज्य में 4 नए राजकीय (4 new polytechnic colleges will open) पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थापित करने की प्रशासनिक प्रक्रिया काफी तेज कर दी है। इसके तहत शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के गृह विधानसभा क्षेत्र पानीपत सहित पटौदी, नारायणगढ़ और कनीना में इन नए तकनीकी संस्थानों को खोला जाएगा।
इसे भी पढ़ें – ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड सस्ता, फिर भी देश में तेल महंगा’- रोहतक में बरसे भूपेंद्र हुड्डा
यह महत्वपूर्ण निर्णय राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा देने के उद्देश्य से लिया गया है। आपको बता दें कि इन नए तकनीकी संस्थानों की स्थापना आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। सरकार का मुख्य विजन युवाओं को पारंपरिक कोर्सेज से अलग आधुनिक तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुख कौशल (Employment Oriented Skills) उपलब्ध कराना है, ताकि वे देश-विदेश के बड़े उद्योगों और निजी क्षेत्र की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप पूरी तरह तैयार हो सकें।
इसे भी पढ़ें – यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ्री करने की मांग
4 new polytechnic colleges will open – हरियाणा प्रदेश में वर्तमान समय में कुल 38 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं, जहां सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में तीन वर्षीय डिप्लोमा शिक्षा दी जा रही है।अब नए दौर की औद्योगिक क्रांति को देखते हुए सरकार इन 4 नए संस्थानों के जरिए युवाओं को रोजगारोन्मुख तकनीकी कौशल प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें पढ़ाई पूरी करते ही उद्योगों और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर व आकर्षक अवसर उपलब्ध हो सकें।


