हरिद्वार : ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाते हुए 60 फर्जी बाबाओं को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। ये सभी व्यक्ति साधुओं के वेश में घूमकर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और चमत्कार के नाम पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों
को गुमराह कर रहे थे। शहर (60 fake babas arrested) कोतवाली से 27, ज्वालापुर ने 09, कनखल ने 04 और श्यामपुर पुलिस ने 20 कालनेमी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के हरकी पैड़ी और सीसीआर के आसपास से प्रवीण कुमार निवासी अर्जुन नगर गुड़गांव हरियाणा, सुनील कुमार निवासी पोस्ट मुक्का थाना बगर चित्रकूट उत्तर प्रदेश, प्रेमकुमार जौसचकाम निवासी सिरसा हरियाणा, जोगिन्द्र बिन निवासी सलाह बस्ती बेगूसराय बिहार, नरेश सिंह निवासी पिलखवा गाजियाबाद, बृहस्पत गिरी निवासी जलगांव महाराष्ट्र, कमलराज निवासी खतौली मुजफ्फरनगर, विनोद शर्मा निवासी फतेहगढ़ साहिब पंजाब, राकेश निवासी मोंपतीर मुंगेर बिहार, अशोक निवासी उत्तम नगर दिल्ली, चंद्रपाल निवासी सम्भल, देवेन्द्र निवासी कावेरी नेपाल, अशोक ताती निवासी भागलपुर बिहार, चेतननाथ निवासी हाथरस, उपदेश गिरी निवासी हरदोई, मेवाराम निवासी इटावा, जयेश मिश्रा निवासी सूरत गुजरात, दोड़ाराम निवासी बरेली, जगन्नाथ निवासी सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल, राकेश कुमार निवासी बरेली, बाबा बालक नाथ निवासी गोरखपुर, शंकर नाथ निवासी ऋषिकेश, महेन्द्र निवासी चंडीघाट श्यामपुर, रणवीर सिंह निवासी ग्वालियर और भोपाल निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।
60 fake babas arrested – इन सभी के खिलाफ शांति भंग करने की कार्रवाई की गई और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि इनका कोई धार्मिक अखाड़े या संस्था से संबंध नहीं है और ये बाबा के वेश में भोले-भाले श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास कर रहे थे। श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि 20 बहरुपियों को हिरासत में लिया गया। इनमें दो महिलाएं सरिता (20 वर्ष) और कजरा (35 वर्ष) भी शामिल हैं।
