Haji Fazalur Rehman Saharanpur - बात जब कोरोना वैक्सीन की होती है तो विपक्ष के नेता प्रधान मंत्री पर तंज कसने से पीछे नहीं हटते| इस बात में कोई दोराय नहीं है कि वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए सभी वैक्सीन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता किसी न किसी तरह से अपने बयानों में केंद्र सरकार को घेर ही लेते हैं| हाजी फजलुर्रहमान का बड़ा बयान, पहले प्रधानमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट लगवाए कोरोना वैक्सीन, कोरोना वैक्सीन के संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की स्थाई समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद।

इसे भी पढ़े: Air India Zoya Aggarwal: कैप्टन जोया की टीम ने रचा इतिहास

Haji Fazalur Rehman Saharanpur लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान संसद भवन सचिवालय में कोरोना वैक्सीन के रखरखाव एवं वैक्सीन बांटने के सम्बन्ध में बुलाई गई स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सम्बन्धी स्थाई समिति की मीटिंग में शामिल हुए। सांसद हाजी फजलुर्रहमान जोकि इस समिति के सदस्य भी हैं, ने मीटिंग में कई सुझाव पेश किए।

सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को मुबारकबाद पेश की और कहा कि उनके इस कदम से लाखों-करोड़ों लोगों की जिंदगी बचेगी। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने मीटिंग में यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जो आशंकाएं लोगों के मन में है तथा इसको लेकर जो अफवाह फैल रही है उन आशंकाओं तथा अफवाहों को दूर करने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी पूरी कैबिनेट कोरोना वैक्सीन का ट्रायल अपने ऊपर करवाएं।

कोरोना महामारी की वैक्सीन आज नहीं तो कल जनता तक पहुँच ही जाएगी लेकिन ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि ताने कसने वाले इन नेताओं की फेहरिस्त में अब अगला कौन शामिल होगा| हम यही कामना करेंगे कि सरकार कम समय में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने में समक्ष हो|

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/uttar-pradesh/saharanpur/saharanpur-mp-haji-fazlurahman-desiring-to-donate-plasma-to-cure-covid-patients/articleshow/77065215.cms

Rajasthan में नया खिलाड़ी Sachin Pilot को कमज़ोर कर पायेगा | Ashok Gehlot|Kirodi Lal Meena

Share.
Exit mobile version