गुरदासपुर : जिले के थाना पुराना शाला के अंतर्गत जगतपुर कलां और चावा इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग की। लुटेरों ने (firing at petrol pump) पहले एक पत्रकार के कर्मचारी से लिफ्ट मांगने के बहाने उसकी मोटरसाइकिल छीनी और फिर पेट्रोल पंप पर जाकर ताबड़तोड़ हवाई फायर किए ।
इसे भी पढ़ें – सिमरित टावर में नाबालिग से छेड़छाड़; POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
firing at petrol pump – पीड़ित कर्मचारी प्रकाश ने बताया कि वह अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर जा रहा था, तभी दो युवकों ने लिफ्ट मांगी। उनमें से एक ने अपना मुंह ढका हुआ था। चावा गांव के पास पहुंचते ही लुटेरों ने उसके कान पर पिस्तौल लगा दी और उसे जबरन दूसरी ओर ले गए। वहां मोटरसाइकिल छीनने के बाद वे मेन रोड स्थित ‘श्री राम पेट्रोल पंप’ की ओर भाग निकले।
🔥 पेट्रोल पंप पर चली गोलियां
पंप मालिक शिवांक महाजन के अनुसार, लुटेरों ने पंप के आंगन में आते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कुल 4 से 5 राउंड फायर किए, जिनमें से एक फायर सामने की तरफ और बाकी हवा में किए गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पंप मालिक और वहां मौजूद परिवारों में भारी दहशत का माहौल है।


