जमुई : बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर (Ground Dispute) हत्या कर दी और फरार हो गया। दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव निवासी देवेंद्र मिश्र का अपने ही छोटे भाई रविंद्र मिश्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसे भी पढ़ें – बेगूसराय में लव और लैंड जिहाद, हिंदुओं की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं : गिरिराज
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और रविंद्र ने अपने भईया और भाभी मीरा देवी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। सिकंदरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया किगंभीर स्थिति में मीरा देवी को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को इकठ्ठा कर रही है।
इसे भी पढ़ें – डाबर की सहायक कंपनियों पर अमेरिका व कनाडा में मुकदमा
Ground Dispute – पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है।

