नई दिल्ली : युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु छिब ने कहा है कि युवाओं को (Give Jobs Not Drugs) नौकरी देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने रोजगार देने की बजाय युवाओं को नशाखोरी के दलदल में धकेलने का काम किया है और इसके खिलाफ उनका संगठन बुधवार से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
इसे भी पढ़ें – 9 साल बाद भारत के विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा, SCO समिट में भाग लेंगे एस जयशंकर
श्री छिब ने मंगलवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने बेरोजगारी बढ़ाने और नशाखोरी फैलाने का काम किया है और इसके खिलाफ उनका संगठन बुधवार को दिल्ली से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा जो हर राज्य, जिले तथा गांव-गांव तक जाएगा। उनका कहना था कि आज देश का युवा खतरे में है और उन्हें बेरोजगारी के जरिए नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।
Give Jobs Not Drugs – उन्होंने कहा कि देश का युवा ड्रग्स की महामारी की चपेट में आ रहा है। विदेशों से भारत में ड्रग्स की खेप पहुंचाई जा रही है। देश के युवक को नौकरी चाहिए नशा नहीं है और इसको लेकर उनका संगठन आंदोलन कर रहा है। उन्हें विश्वास है कि उनका आंदोलन सरकार पर दबाव बनाएगा और देश में युवाओं को नशाखोरी की चपेट में आने से बचाने में उनकी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
इसे भी पढ़ें – तेलंगाना की महिलाओं ने सोनिया और राहुल को भेजा पत्र, 6 गारंटियों को लागू करने का किया आग्रह
युवा कांगेस अघ्यक्ष ने कहा “श्री मोदी का वादा था कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन वापस लाएंगे,
लेकिन ये वादे तो पूरे नहीं हुए- इसके उलट नौकरियों की जगह युवाओं को नशा मिला है। विदेश से काला धन आने की जगह भारी मात्रा में ड्रग्स आई है। पिछले 10 साल में देश के युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है, उसके खिलाफ यूथ कांग्रेस 16 अक्टूबर से एक देशव्यापी मुहिम का आगाज कर रहा है।

