बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि अब समय आ गया है कि बांग्लादेशियों को समाज भी चिन्हित करने की कोशिश करें और सरकार भी चिन्हित कर उसे देश से बाहर करें। यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केवल सामाजिक समरसता के लिए बांग्लादेशी केवल पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज के लिए ही खतरा नहीं हैं, बल्कि बिहार के तमाम (Giriraj Singh On Bangladeshi) इलाकों में भी खतरा है।
इसे भी पढ़ें – बिहार में प्रश्नपत्र लीक को लेकर एक्शन में आई सरकार, दोषियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी
उन्होंने कहा, “बिहार जिसकी करीब 800 किलोमीटर की सीमा है, यह जो बांग्लादेश की सीमा हो या नेपाल की सीमा हो, उन सीमा पर जो मस्जिद बनाने का काम किया गया है , उसे भी चिन्हित किया जाएं।” गिरिराज सिंह पिछले दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के दौरे पर हैं। इससे एक दिन पहले भी केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा था, ” मैं तो कहता हूं जितना जल्दी से जल्दी हो सके बांग्लादेशियों को चिन्हित करके उन्हें निकालने का काम होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – लालू प्रसाद मानसिक रूप से बीमार, उनका दुर्भाग्यपूर्ण बयान महिला विरोधी : सम्राट चौधरी
Giriraj Singh On Bangladeshi – क्योंकि, आज वे अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है, सद्भावना के दुश्मन बन गए हैं। ये लोग अराजकता फैला रहे हैं। सद्भावना को बिगाड़ रहे हैं और गजवा-ए- हिंद की आवाज लगा रहे हैं। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने जिस तरह पहचान करने का काम किया है, वैसे ही अगर महाराष्ट्र सरकार ने कहा है, तो गलत नहीं है। सरकार को यह काम करना चाहिए।”
