नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए बड़ा एलान किया है। लोगों को ग़लत पानी के बिल की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार जल्द ही वन टाइम वाटर बिल सेटलमेंट स्कीम ला रही है। इसका प्रस्ताव जल्दी ही कैबिनेट (Get Rid Of Wrong Water Bill Problem) में लाया जाएगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बहुत महंगाई हो गई है।
इसे भी पढ़ें – तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली ओलंपिक रोप स्किपिंग प्रतियोगिता-2024 का आयोजन
Get Rid Of Wrong Water Bill Problem – अभी केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक सर्वे करवाया है, उसमें निकलकर आया है कि सबसे कम महंगाई दिल्ली में है, क्योंकि दिल्ली में लोगों के लिए बिजली फ्री है। पानी भी फ्री मिल रहा है। दिल्ली के अंदर शिक्षा फ्री है। तीन चार हजार रुपये बच्चों पर खर्च करने पड़ते थे वो नहीं करने पड़ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन
अरविंद केजरीवाल ने द्वारका सेक्टर एक के सरकारी स्कूल भवन का शिलान्यास करने के दौरान कहा कि इस प्लॉट पर पहले कूड़ा पड़ा रहता था। अब यहां पर कूड़ा नहीं, राष्ट्र निर्माण का काम होगा, बच्चों का भविष्य बनेगा। देश के किसी सरकारी स्कूल में चले जाओ, हमारी सरकार आने से पहले के स्कूलों में चले जाओ। वहां पर एक लैब नहीं होती थी। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों के पानी के बिल की रीडिंग गलत हो गई, जिस वजह से गलत बिल आए। उन लोगों को बिल जमा करने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द नई स्कीम लेकर आ रहे हैं। सभी के सारे बिल माफ हो जाएंगे।