नई दिल्ली : दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में दिल्ली ओलंपिक खेल -2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस दिल्ली ओलम्पिक खेलों का उद्घाटन केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं (Delhi Olympic Rope Skipping) दिल्ली ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप वत्स, उपाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव संजीव शर्मा, अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया था।
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी, भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन
Delhi Olympic Rope Skipping – तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली ओलंपिक रोप स्किपिंग प्रतियोगिता-2024 का आयोजन भी इसी कड़ी में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि नई दिल्ली नगर पालिका (एनडीएमसी) उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन सचिव संजीव शर्मा ने की जबकि संयोजन रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं दिल्ली जम्प रोप एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार निर्भय का रहा। मंच संचालन दिल्ली जम्प रोप एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार ने किया।
इसे भी पढ़ें – ED के मकड़जाल में फंस रही AAP, क्या चक्रव्यूह से निकल पाएंगे केजरीवाल?
इस मौके पर एनडी एम सी उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी की पहल पर आज खेलों में भारत का नाम रोशन हुआ है। हमारे पीएम मोदी जी और हमारे खेल मंत्री दिनरात खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। आज जो रोप स्किपिंग खिलाडी बच्चे इस स्पर्धा में भाग ले रहे हैं यही भारत देश का भविष्य है।आयोजन सचिव एवं दिल्ली ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज गर्व हो रहा है कि हम 44 खेलों का आयोजन इस साल कर रहे हैं जिसमें यशस्वी पीएम मोदी जी के सपने को खेलों के माध्यम से फलीभूत करने का हमारा प्रयास है।