चेन्नई : जानी मानी तमिल अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अपना 25 साल का नाता तोड़ रही हैं। उन्होंने (Gautami Tadimalla) आरोप लगाया कि अन्य लोगों के अलावा पार्टी के एक वर्ग ने उस व्यक्ति का समर्थन किया जिसने उनके साथ धोखाधड़ी की थी।
इसे भी पढ़ें – तेलंगाना चुनाव : भाजपा ने तीन सांसद मैदान में उतारे, इटाला राजेन्द्र गजवेल में केसीआर को देंगे चुनौती
तडिमल्ला ने अपने सोशल मीडिया मं एक्स में अपने अकाउंट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा कि पार्टी ने राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों में टिकट देने का आश्वासन अंतिम मिनट में रद्द कर दिया, इसके बावजूद वह भाजपा के लिए प्रतिबद्ध रहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारी मन और निराशा के साथ पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई सहित अन्य लोगों को टैग किया है।
इसे भी पढ़ें – तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह फिर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा ने निलंबन किया रद्द
Gautami Tadimalla – तडिमल्ला ने आरोप लगाया, एक विशेष व्यक्ति ने मेरे पैसे, संपत्ति और दस्तावेजों की धोखाधड़ी की। मुझे पार्टी और नेताओं से तो कोई समर्थन नहीं मिला, बल्कि मुझे यह पता चला है कि उनमें से कई लोग सक्रिय रूप से उसी व्यक्ति की मदद और समर्थन कर रहे हैं, जिसने मेरे विश्वास को धोखा दिया और मेरे जीवन की कमाई की धोखाधड़ी की। उन्होंने एक बार फिर बताया कि उन्होंने इस धोखाधड़ी के बारे में पुलिस में शिकायत की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और न्यायिक प्रणाली से उम्मीद है।
