Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने गढ़वाल को किया नजरंदाज, झोली रही खाली

    कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों ने गढ़वाल को किया नजरंदाज, झोली रही खाली

    April 11, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड की राजनीति में पहले भाजपा ने गढ़वाल (Garhwal) से बड़े नेताओं की मुख्यधारा से छुट्टी की और अब कांग्रेस ने भी उसी तरफ कदम बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की बागडोर कुमाऊं के नेताओं को सौंप दी। राज्य गठन के बाद दोनों दलों में ऐसा पहली बार हुआ, जब गढ़वाल (Garhwal) से फिलहाल दोनों दलों ने ही किनारा किया।गढ़वाल (Garhwal) के  नेताओं की उत्तराखंड की राजनीति में शुरूआत से अच्छी-खासी धमक रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र रावत और तीरथ रावत इसके उदाहरण भी है, लेकिन इस बार ऐसे पुराने चेहरों के साथ ही नए नेताओं की मुख्यधारा से दूरी हो चुकी है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के शहरों में सरकार बनाएगी पार्किंग, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

    भाजपा की तरफ से सबसे पहले केंद्र में शिक्षा मंत्री रहे डा. रमेश पोखरियाल निशंक से जुलाई, 21 में  इसकी शुरूआत हुई। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में हुए फेरबदल में निशंक के स्थान पर नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में जगह दी गई।इसी माह राज्य के मुख्यमंत्री रहे तीरथ रावत की भी कुर्सी हिली और उनके स्थान पर खटीमा से विधायक रहे पुष्कर धामी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक की ताजपोशी की गई। इसी साल फरवरी माह में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 47 सीटें मिली थी। इनमें 29 सीटें गढ़वाल मंडल से मिली थी। तब माना जा रहा था कि उत्तराखंड के बड़े नेताओं की अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन यह बाजी भी फिसल गई।

    इसे भी पढ़ें – रेलवे की भूमि पर बने 4500 भवन होंगे ध्वस्त,हल्द्वानी डीएम ने मांगा एक्शन प्लान

    भाजपा हाईकमान ने धामी पर अपना भरोसा कायम रखते हुए दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें कमान सौंपी। गढ़वाल मंडल से अगर हरिद्वार जिले को छोड़ दें तो भाजपा को देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी से 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी तक इन जिलों के बड़े नेताओं को नहीं मिल पाई।

    इसे भी पढ़ें – चम्पावत से उपचुनाव लड़ेंगे CM धामी ? भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कर सकते हैं बात

    भाजपा और कांग्रेस हाईकमान इस बार गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच क्षेत्रीय समीकरण नहीं साथ पाए हैं। अक्सर दोनों दल अभी तक ठाकुर और ब्राह्मण को सरकार और संगठन में मुख्य पद देकर तालमेल बैठाते रहे। दोनों दल अगर मुख्यमंत्री ठाकुर जाति से बनाते थे तो फिर प्रदेश अध्यक्ष या फिर नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी ब्राह्मण चेहरे को सौंपते रहे।भाजपा में अभी यह समीकरण है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार से होने की वजह से पर्वतीय जिलों में खालीपन महसूस किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर तो नेता प्रतिपक्ष दलित वर्ग से बनाया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसा समीकरण लंबा खिंचने की उम्मीद कम हैं, अन्यथा भविष्य में दोनों दलों को इसकी भरपाई करना मुश्किल माना जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.