मोहाली : पंजाब के मोहाली में एक विदेशी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अमानवीय प्रताड़ना का अत्यंत गंभीर व खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युगांडा से भारत आई 26 वर्षीय युवती से चंडीगढ़ में लाइबेरिया के तीन युवकों ने पहले जान-पहचान और दोस्ती बढ़ाई। इसके उपरांत आरोपियों ने (gang rape and brutality with foreign girl) युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर मोहाली में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे बंधक बनाया और जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया।
gang rape and brutality with foreign girl – पीड़ित युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में अपनी दर्दनाक आपबीती बयां करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपियों के घिनौने कृत्यों और देह व्यापार का विरोध किया, तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और उसके शरीर पर मोमबत्ती का गर्म मोम डालकर भयानक यातनाएं दीं। विरोध लगातार जारी रखने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर ले गए। पीड़िता ने कई बार चंगुल से भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे पकड़कर फिर बेरहमी से मारा-पीटा।
मेडिकल परीक्षण में हुई गैंगरेप की पुष्टि, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
मानसिक स्थिति में सुधार आने के बाद पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कानूनी प्रक्रिया शुरू की। युवती का विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) कराया गया, जिसमें उसके साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और शारीरिक चोटों की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित दबिश देकर संबंधित आरोपियों को काबू में कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में गहराई से जांच जारी है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।


