अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है। सीएम योगी ने गुरुवार को अयोध्या को 1004 करोड़ रुपये की सौगात दी। सीएम ने मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कालेज में 83 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम नेसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को राम भक्तों के लहू से सींचने का काम किया है, वो आज अयोध्या में (Gang Leader Is Troubled By Action Against Land Mafia) जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मथुरा के पास मालगाड़ी के 26 डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
Gang Leader Is Troubled By Action Against Land Mafia – उन्होंने कहा कि अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है, बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1,700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से करोड़ों राम भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है।
इसे भी पढ़ें – CM योगी ने अखिलेश और राहुल पर कसा तंज, बोले- ‘दो लड़कों की जोड़ी गुमराह करने के लिए आई’
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में निवेश के लिए 40 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। अब प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बबुआ बारह बजे तक सोता था। उसके गुर्गे प्रदेश लूटते थे। गरीब का राशन समाजवादी पार्टी के गुंडे हजम कर जाते थे।

