तिरुवंनतपुरम : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत ने अगले पांच साल में अपने सड़क बुनियादी ढांचे को अमेरिका के जैसा बनाने का (Gadkari On Road Infrastructure) लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री गडकरी ने कहा कि एक व्यापक रणनीति के तहत सरकार महानगरों की भीड़ को कम करने, यात्रा समयाविधि घटाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें – Cyber Security : दो साल में खत्म हो जाएगी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी : वैष्णव

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने पिछले नौ वर्षों में उनके मंत्रालय ने 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं आवंटित की हैं और मौजूदा नीतियों को बेहतर कर अनुबंध मंजूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है। उन्होंने कहा, “किसी भी ठेकेदार को अनुबंध की मंजूरी के लिए मेरे पास आने की जरूरत नहीं है। हम पारदर्शी, समयबद्ध, परिणाम-उन्मुख, गुणवत्ता-सचेत और तेज़ी से निर्णय लेते हैं। हम मंत्रालय, ठेकेदारों और बैंकरों को एक परिवार मानते हैं। हम अच्छे काम को प्रोत्साहित करते हैं और यही कारण है कि हमारे पास सात विश्व रिकॉर्ड हैं। जो मंत्रालय के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

 इसे भी पढ़ें – विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा : ममता

Gadkari On Road Infrastructure – उन्होंने मनोरमा ईयरबुक 2024 में प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा मुझे विश्वास है कि पांच वर्षों के बाद, हमारी सड़क संरचना अमेरिका के बराबर होगी। “भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग हाल ही में जापान को पीछे छोड़कर चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हमारा उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है और राज्यों और केंद्र सरकार को अधिकतम माल एवं सेवा कर (जीएसटी) इसी क्षेत्र से मिलता है। अबतक इस उद्योग ने 4.5 करोड़ नौकरियां सृजित की हैं।मेरा सपना अगले पांच साल में देश के वाहन उद्योग के आकार को दोगुना कर 15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का है। इसी तरह हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

Share.
Exit mobile version