Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बारिश से गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन, मध्य प्रदेश के चार तीर्थ यात्रियों की मौत

    बारिश से गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन, मध्य प्रदेश के चार तीर्थ यात्रियों की मौत

    July 11, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र के गंगनानी में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्स्खलन के मलबे में तीन वाहन दब गए, जिससे उनमें सवार मध्य प्रदेश के (Four Pilgrims Died) चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भटवाड़ी के उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मिट्टी धसकने और बोल्डर गिरने से तीन यात्री वाहन मलबे के नीचे दब गए। चौहान के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर, 13 जुलाई तक अलर्ट जारी

    उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर स्थानीय लोग और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं। चौहान के अनुसार, घटना में मारे गए चार में से तीन श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य के शव को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। चारों मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। चौहान के मुताबिक, घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में बादल फटने से 200 से ज्यादा लोग फंसे, रेस्क्यू के लिए निकली SDRF की टीम भी फंसी

    Four Pilgrims Died – उपजिलाधिकारी के अनुसार, लगातार बारिश होने और पहाड़ी से मलबा एवं पत्थर आने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन द्वारा राजमार्ग से मलबा हटाकर उस पर यातायात सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मलबे की जद में आए तीन वाहनों में कुल 31 लोग सवार थे। उत्तरकाशी जिला आपदापरिचालन केंद्र के मुताबिक, जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गंगनानी, सुक्खी नाला और हर्षिल के पास भूस्खलन से बाधित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.