हर साल की तरह इस साल भी मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोगों का जीवन (flood like situation) अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश इस कदर कहर बरपा रही है कि कई रिहायशी इलाकों में लबालब पानी भरा हुआ है। कार और बाइक जैसे वाहन पानी में खिलौनों की तरह तैर रहे हैं। रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब चुके हैं।
इसे भी पढ़ें – बच्चों का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
क्यों होता है मुंबई का हर बार ये हाल
बता दें मुंबई शहर अरब सागर से ही नहीं घिरा बल्कि यहां मीठी, दहिसर, ओशिवारा और पोयसर ये चार नदियां भी हैं। नदियों के अलावा यहां चार क्रीक हैं। ये सब मिलकर मानसून के मौसम में मुंबई को (flood like situation) काफी खतरनाक बना देते हैं। मुंबई शहर कुछ जगहों पर काफी नीचे और कई जगहों पर काफी ऊपर बसा है। ऐसे में बारिश शुरू होते ही पानी अपने आप नीचे जमा होने लगता है। मुंबई में लगभग 90 प्रतिशत पानी ड्रेन्स के जरिए निकलता है। लेकिन भारी बारिश के दौरान, जब समुद्र का स्तर बढ़ता है। ड्रेन्स के गेट बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा अतिक्रमण और शहर की बसाहट भी पानी भरने की बड़ी वजह है।

