Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह
    • काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने
    • BRICS Meeting Delhi : दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा
    • बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
    • UP BJP Meeting : 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक
    • कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी
    • जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, May 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » फ्लैक्ससीड बेनिफिट्स : अलसी के बीज के अनसुने फायदें

    फ्लैक्ससीड बेनिफिट्स : अलसी के बीज के अनसुने फायदें

    December 14, 2019 देश 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आप अलसी (फ्लैक्ससीड) का रोज घर में प्रयोग करते होंगे| कई घरेलू व्यंजनों में अलसी का इस्तेमाल किया जाता है| वैसे तो अलसी के बीज बहुत ही छोटे-छोटे होते हैं लेकिन इसमें इतने सारे गुण होते हैं, जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है| क्या आपको यह पता है कि जिस अलसी के बीज को आप केवल खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल करते हैं उससे रोगों का इलाज भी किया जा सकता है? जी हां, अलसी यानी फ्लैक्ससीड के बेनिफिट्स और भी हैं|

    अलसी से बीज को अगर सेहत का खजाना कहें तो कुछ गलत नहीं होगा| बड़े से बड़े मर्ज़ की दवा है अलसी के ये बीज| चाहे दिल की कोई गंभीर बीमारी हो या फिर बालों की कोई समस्या, बढ़ते वज़न को रोकना हो या त्वचा को बनाना हो मखमली…हर किसी में अलसी के बीज फायदेमंद होते हैं|

    तो चलिए आज हम आपको फ्लैक्ससीड बेनिफिट्स के अंतर्गत अलसी के बीज के अनसुने फायदें के बारे में बताएंगे| आखिर ये कितना फायदेमंद है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं|

    अलसी क्या है?

    अलसी का दूसरा नाम तीसी है| यह एक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है| स्थानों की प्रकृति के अनुसार, तीसी के बीजों के रंग-रूप और आकार में भी अंतर पाया जाता है| देश भर में तीसी के बीज सफेद, पीले, लाल, या थोड़े काले रंग के होते हैं|

    गर्म प्रदेशों की तीसी सबसे अच्छी मानी जाती है| आमतौर पर लोग तीसी के बीज के तेल को उपयोग में लाते हैं| तीसी के प्रयोग से सांस, गला, कंठ, कफ, पाचनतंत्र विकार सहित घाव, कुष्ठ आदि रोगों में लाभ मिलता है| तीसी का वानस्पतिक नाम लाइनम यूसीटैटीसिमम है| यह लाइनेसी कुल की है|

    चलिये अब जानते है कि अलसी के क्या-क्या फायदें होते है:-

    नींद न आने की बीमारी से बचाता है :- नींद ना आने की बीमारी में अलसी का सेवन फायदेमंद होता है| इसके लिए अलसी तथा एरंड तेल को बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर कांसे की थाली में अच्छे से पीस लें| इसे आंखों में काजल की तरह लगाने से नींद अच्छी आती है|

    वज़न को नियंत्रित रखता है :- अलसी के बीज़ वज़न को नियंत्रित रखने के साथ-साथ बढ़े हुए वज़न में भी मदद करते हैं| अलसी में डाइटरी फाइबर काफी मात्रा में होने से इसे खाने पर जल्दी भूख नहीं लगती| लिहाज़ा खाने के नियंत्रित होने के चलते वज़न भी कंट्रोल में रहता है|

    बालों के लिए फायदेमंद :- अलसी बालों के लिए वरदान माना जाता है| अलसी बालों की जड़ों से लेकर सिर तक को पोषित करता है| इससे बाल लम्बे और मजबूत बनते हैं| वहीं अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो अलसी के बीज आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं| इसके सेवन से डैंड्रफ यानि रूसी की समस्या भी नहीं होती|

    इसे भी पढ़े: हनी यूजेस: शहद के ऐसे फायदे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे

    आँखों के रोग के लिए फायदेमंद :- अलसी आँख संबंधी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है जैसे- आंख आना, आंखों की लालिमा खत्म होने आदि को ठीक करने के लिए अलसी के बीजों को पानी में फूला लें| इस पानी को आंखों में डालें| इससे आंख आने की परेशानी में फायदा होता है|

    सिर दर्द में आराम :- क्या आजकल आप सिरदर्द की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान रहने लगे हैं? तो एक आसान घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पा सकते हैं| सिरदर्द से आराम पाने के लिए अलसी का सही तरह से प्रयोग करने पर अलसी का लाभ पूरी तरह से मिल सकता है| इसके लिए अलसी के बीजों को ठंडे पानी में पीसकर लेप करें| इससे सूजन के कारण होने वाले सिर दर्द, या अन्य तरह के सिर दर्द, या फिर सिर के घावों में फायदा मिलता है|

    औरतों की गंभीर समस्या में फायदेमंद :- अलसी का सेवन औरतों को कई गंभीर रोगों से निजात दिला सकता है| अलसी के बीज महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस के लिए लाभदायक होता है| जिन औरतों का मासिक धर्म अनियमित हो या तेज़ दर्द की शिकायत हो उन्हे अलसी के बीजों का सेवन ज़रूर करना चाहिए|

    गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद :- फ्लैक्ससीड के इतने बेनिफिट्स हैं जो आप किसी भी शारीरिक अवस्था में ग्रहण कर सकते हैं| गर्भवती स्त्रियों और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी अलसी का सेवन करना लाभदायक होता है लेकिन संतुलित मात्रा में|

    आईये अब जानते है कैसे किया जा सकता है अलसी का सेवन:-

    • अलसी के साबुत बीज कई बार पचते नहीं है लिहाज़ा इन बीजों का पीसकर ही इस्तेमाल करना चाहिए|
    • 20 ग्राम यानि लगभग 1 टेबलस्पून अलसी पाउडर को सुबह खाली पेट हल्के गर्म पानी के साथ लेना शुरू करें|
    • अगर ऐसे ना ले सकें तो इसे आप फल या सब्जियों के ताजे जूस के साथ-साथ दही -छाछ में भी इसे मिलाकर पी सकते हैं| अगर ऐसे भी आप इसे ना खा सकें तो इसे रोटी, परांठे, दलिया में मिलाकर भी खाया जा सकता है|
    • वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि अलसी के बीज हल्का भून कर ही खाएं क्योंकि बहुत ज्यादा सेंकने या फ्राई करने से अलसी के बीज में मौजूद औषधीय गुण नष्ट हो सकते हैं| वहीं एक दिन में 2 चम्मच से ज्यादा अलसी के चूर्ण का इस्तेमाल ना करें|

    हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

    तो ये थे फ्लैक्ससीड बेनिफिट्स जो आपको रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लाभदायक साबित हो सकते है|

    Image Source : food.ndtv.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला

    पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह

    काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने

    बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, रिटायरमेंट के बाद सेवा दे रहे अधिकारियों की छुट्टी

    Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.