नई दिल्ली : केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्यप्रदेश के (Five Officers Arrested) जबलपुर में तैनात केन्द्रीय वस्तु सेवा कर (सीजीएसटी) के पांच अधिकारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें दो अधीक्षक एवं तीन निरीक्षक है। सीबीआई अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें – सावरकर की आलोचना करने वालों के कौन से पुरखे फांसी चढे थे : सुनील आंबेकर
सीबीआई ने एक बयान में कहा कि एक फैक्टरी के रिलीज ऑर्डर जारी करने के एवज में एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एक अधीक्षक के खिलाफ शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया। बयान में कहा कि सीजीएसटी, जबलपुर के अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों द्वारा इस साल मई में फैक्टरी परिसर पर छापा मारा था और उसे सील कर दिया था।
Five Officers Arrested – सीबीआई ने कहा कि बातचीत के बाद मामला 35 लाख रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने अधीक्षक को 25 लाख रुपये दिए और शेष 10 लाख रुपये के लिए कुछ और समय देने का अनुरोध किया। सीबीआई ने कहा कि बाद में सौदाबाजी करने के बाद आरोपी ने रिश्वत राशि को घटाकर सात लाख रुपये कर दिया।
इसे भी पढ़ें – कश्मीर में चुनाव कराने से डर रही है भाजपा : उमर अब्दुल्ला
इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से कथित रूप से सात लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए दो अधीक्षकों और तीन निरीक्षकों को पकड़ लिया। जबलपुर में आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसर सहित सात ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिसमें 83,26,800 रुपये नकद बरामद हुए।

