जांजगीर चांपा: धान खरीदी की शुरुआत अभी जिले में ठीक से शुरू भी नहीं हो पाई है कि किसानों और कर्मचारियों का विवाद और मारपीट की घटना सामने आने लगी है. भडेसर धान खरीदी केंद्र में किसानों पर (fir against farmers) कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट का आरोप लगा है. ऑपरेटर ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की है.
किसानों और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच विवाद
घटना शुक्रवार की है. भडेसर गांव के किसान पिता पुत्र अपने खेत में फसल काटकर ट्रैक्टर में भरकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे. जहां कंप्यूटर ऑपरेटर ने धान की नमी चेक किया और उन्हें धान में 22 प्रतिशत नमी बताकर खरीदने से मना कर दिया. जिसके बाद विवाद हुआ.
इसे भी पढ़ें – NH 43 हाइवे पर ट्रक चालक से 13 लाख की कथित लूट, पुलिस जांच में बयान विरोधाभासी
कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत राठौर के मुताबिक “दो किसान दोनों पिता पित्र है. वे धान लेकर आए थे. उनके धान में 22 प्रतिशत नमी आ रही थी. हमने चेक किया. उन्हें भी नमी चेक करने का मीटर दिया गया, बोला कि अपना धान खुद ही चेक कर लो. हमने कहा कि 16 से 17 प्रतिशत नमी आने पर भी हम धान ले लेंगे. किसान ने कहा कि किसी तरह धान ले लो हम वापस नहीं ले जाएंगे, फिर गाली गलौज शुरू कर दी. वहां मौजूद दूसरे किसानों ने बीच बचाव किया. जैसे ही मैं गेट से बाहर निकला, फिर मुझे धमकी देना शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी. किसानों ने उसे धकेल कर बाहर निकाला. पामगढ़ थाने में एफआईआर करवाया हूं. कलेक्टर ऑफिस में भी शिकायत किया हूं.”
पामगढ़ पुलिस में केस दर्ज
कंप्यूटर ऑपरेटर की शिकायत पर पामगढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची और खरीदी केंद्र में लगे CCTV का फुटेज भी चेक किया. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है. पामगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपी (fir against farmers) किसानों के खिलाफ धारा 296,351(3),115(2),और 3(5) bns के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
