जशपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बालाछापर में मंगलवार सुबह एनएच पर 13 लाख रुपये की कथित लूट की सूचना से हड़कंप मच गया है. ट्रक नंबर CG-14 MT-6190 के ड्राइव राकेश सुभाष देवकुमार ने दावा किया है कि झारखंड के रांची से आलू लादकर जशपुर लौटते समय उसके पास रखे 13 लाख रुपये चार अज्ञात बदमाश लूटकर फरार हो गए. घटना (alleged robbery of rs 13 lakh) की जानकारी मिलते ही जशपुर पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन जांच के दौरान ड्राइवर के बयान में आए कई विरोधाभासों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है.

ट्रक चालक राकेश के अनुसार वह रांची में ट्रक मालिक के देनदारों से रुपए वसूलकर जशपुर लौट रहा था. सुबह लगभग 6 बजे बालाछापर के पास उसने टॉयलेट जाने के लिए ट्रक रोका और नीचे उतरा. इसी दौरान पीछे से एक कार आकर रुकी, जिसमें से उतरकर चार युवक उस पर टूट पड़े. चालक का आरोप है कि हमलावरों ने उसे डंडे और पत्थर से पीटा, हाथ-पैर बांधे और जमीन पर गिराकर ट्रक में रखा 13 लाख कैश व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए.

alleged robbery of rs 13 lakh – हालांकि विवेचना आगे बढ़ने पर पुलिस ने चालक के बयान में गंभीर विरोधाभास पाए हैं. एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि चालक ने दावा किया कि उसके हाथ पीछे बांधे गए थे, लेकिन बाद में उसने कहा कि हाथ सामने बांधे गए थे. उसने हमलावरों द्वारा डंडे और पत्थर से हमला करने की बात कही थी, जबकि मेडिकल परीक्षण में उसके शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट, लाल निशान, खरोंच या सूजन नहीं पाई गई. इसके विपरीत उसने यह भी कहा कि हमलावरों ने उसे जमीन पर पटककर घसीटा, लेकिन उसके कपड़ों पर न मिट्टी के चिन्ह मिले, न ओंस का नमी निशान, जो सुबह के समय अवश्य पाया जाना चाहिए था.

 

Share.
Exit mobile version