नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम आतिशी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने सीएम द्वारा चुनाव प्रचार में सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज
की है। चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के (FIR Against Atishi) एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है।
इसे भी पढ़ें – आतिशी ने नामांकन के बाद भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- दोनों के बीच जुगलबंदी चल रही है
FIR Against Atishi – आरोप है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन का उपयोग किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने एफआईआर दर्ज करवाई है। सीएम पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है, जिसमें निजी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन के प्रयोग का आरोप शामिल है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में सरकार बनी तो जाति-जनगणना का क्रन्तिकारी कदम उठाएंगे : राहुल
चुनाव आयोग की दी गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे पीडब्ल्यूडी के सरकारी वाहन ने निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाई। इसके अलावा कालकाजी निवासी के एस दुग्गल ने गोविंदपुरी एसएचओ को भी शिकायत दी है। चुनाव आयोग से मिली शिकायत में साउथ ईस्ट डिविजनल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। रिटर्निंग अफसर ने एसीपी कालकाजी को आदेश दिए हैं।

