कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर आज दोबारा मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग (Falta Assembly Re-Polling) के निर्देशानुसार, सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर आज सुबह 7 बजे से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वोटिंग जारी है। इस सीट के भाग्य का फैसला आगामी 24 मई को नतीजों के साथ होगा।

Falta Assembly Re-Polling – भौगोलिक रूप से फलता क्षेत्र दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आता है और इसे पारंपरिक रूप से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अभेद्य गढ़ माना जाता रहा है। मगर इस बार चुनाव से ठीक पहले यहाँ एक बड़ा और अप्रत्याशित सियासी उलटफेर देखने को मिला, जब टीएमसी के कद्दावर उम्मीदवार जहांगीर खान ने आधिकारिक वोटिंग शुरू होने से महज दो दिन पहले अचानक अपना नामांकन वापस ले लिया।

 टीएमसी के मैदान छोड़ने से खुला चुनावी मुकाबला 

जहांगीर खान के इस चौंकाने वाले फैसले के बाद अब फलता का राजनीतिक रण पूरी तरह से बदल चुका है। अब यहाँ मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा और कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुर रज्जाक मोल्ला के बीच माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी के अलावा इस रण में सीपीआई-एम (CPI-M) के शंभुनाथ कुर्मी, निर्दलीय प्रत्याशी दीप हाटी और चंद्रकांत राय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Share.
Exit mobile version