शिमला : केंद्र की मोदी सरकार के एलपीजी सिलेंडर के दाम 200 रुपए घटाने के फैसले को हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चुनावी जुमला करार दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने इसे लोकसभा चुनावों को देखते हुए लिया गया फैसला बताते हुए अभी ऐसे कई और जुमले (Election Slogan) आने की भी बात कही है। शिमला में गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों के मध्यनजर अभी और जुमले आयेंगे।

इसे भी पढ़ें – भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना : जयराम ठाकुर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को दूसरा घर बताते हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदा से 350 जान चली गई। प्रदेश में आपदा से इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलाकर 20 हजार करोड़ का नुकसान हो गया लेकिन इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह इसलिए नहीं हुआ कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है? विपक्षी गठबंधन विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इण्डिया एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है। संविधानिक संस्थाओं को कुचलने का प्रयास इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसके खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA चुनाव लड़ रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल बारिश : 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को बचाया गया, बद्दी-पिंजौर को जोड़ने वाला पुल गिरा

Election Slogan – विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य में भूस्खलन से बंद सड़कों की बहाली के लिए लगातर प्रयास हो रहे हैं। 250 के करीब सड़के अभी भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के हालात में फील्ड में जाकर जायजा लिया जा रहा है। 15 सितंबर तक डंगे और रिटेनिंग वॉल के टेंडर करने के निर्देश दिए गए हैं। वह हर सोमवार को कामों की इंजीनियर से ऑनलाइन प्रोग्रेस रिपोर्ट लेंगे।

Share.
Exit mobile version