Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bhopal Crime News: ट्रेन पकड़कर दिल्ली भागा आरोपी केयरटेकर, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब तक पुलिस की 12 टीमें तैनात
    • Amit Shah Tour Security: रात 8 बजे से सामान्य वाहनों के लिए भी लागू होंगे वैकल्पिक मार्ग, एंबुलेंस को छूट
    • Indore News Today: कनाड़िया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कार की टक्कर में निखिल नंदी की गई जान
    • Bhopal Cyber Fraud News: राजधानी में साइबर ठगी का तांडव, 24 घंटे के भीतर 25 मामलों में उड़े 15 लाख रुपये
    • Middle East Aviation Update: सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बंधा मिला आरोपी को-पायलट, यूएई ट्रांसफर
    • CJP Protest Jantar Mantar: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DMRC और ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए जरूरी निर्देश
    • No PUC No Fuel Rule Delhi: 1 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम, सीएम रेखा गुप्ता और मनजिंदर सिंह सिरसा का ऐलान
    • October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, ‘रक्तदाता समूह’ ने किया अंतिम संस्कार

    एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, ‘रक्तदाता समूह’ ने किया अंतिम संस्कार

    August 16, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    family refused to take dead body
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    एटा : पैसों का विवाद और रिश्तों की बेरुखी किस प्रकार इंसान को जीवन के अंतिम पड़ाव में बेसहारा छोड़ देती है, इसका एक दुखद मामला एटा जिले से सामने आया है। कभी तीन से चार करोड़ रुपये (family refused to take dead body) की संपत्ति और बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार के मालिक रहे 70 वर्षीय राजकुमार सक्सेना का शनिवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया।

     family refused to take dead body – एटा के मारहरा क्षेत्र के निवासी राजकुमार सक्सेना की दो दशक पूर्व इलाके में अच्छी प्रतिष्ठा थी। उनके पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति और इलेक्ट्रॉनिक्स की प्रतिष्ठित दुकान थी। कारोबार में नुकसान के बाद परिवार में कलह शुरू हो गई। राजकुमार द्वारा संपत्ति में हिस्सा न दिए जाने से क्षुब्ध होकर उनकी पत्नी आशा अपने चारों बच्चों को लेकर गाजियाबाद के नंदग्राम में बस गईं और उनसे सभी संबंध समाप्त कर लिए।

    अकेले पड़े राजकुमार ने समय के साथ अपनी पूरी संपत्ति बेच दी और जीवनयापन के लिए परिचितों से कर्ज लेने लगे, जिससे उन पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ गया। पिछले 5 वर्षों से वे एटा के एक वृद्धाश्रम में रह रहे थे। 16 जुलाई को गंभीर रूप से अस्वस्थ होने पर वृद्धाश्रम प्रबंधन ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 11 अगस्त को उनका देहांत हो गया।

     बेटे ने शव लेने से किया इनकार 

    अस्पताल प्रशासन और ‘रक्तदाता समूह’ ने जब मृतक के बेटे से फोन पर संपर्क किया, तो उसने पिता का शव लेने और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजनों का कहना था कि उनका संबंध 20 वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका था। रक्तदाता समूह की टीम जब परिजनों को समझाने गाजियाबाद स्थित उनके पते पर पहुंची, तो मकान पर ताला बंद मिला। शरद तिवारी और उनकी टीम ने वृद्ध के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक यमुना तट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार संपन्न कराया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    Maharaja Chet Singh District Hospital Gyandur: ज्ञानपुर अस्पताल की शर्मनाक घटना, शासन को भेजी गई रिपोर्ट

    Bhadohi Hospital Negligence: प्रसूता को नहीं किया भर्ती, सड़क पर हुआ प्रसव; डॉक्टर बर्खास्त और स्टाफ पर गिरी गाज

    Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता के बयान दर्ज

    UP Politics: ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी राजभर

    अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.