दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर ED ने समन भेजा है. यह ED का आठवां समन है. हालांकि, केजरीवाल किसी भी समन के जवाब में ED के सामने पेश नहीं हुए हैं. बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह समन भेजा गया है और उन्हें 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
इसे भी पढ़ें – Delhi Police को मिली बड़ी सफलता, मोस्ट वांटेड आतंकवादी को धर दबोचा
इससे पहले ईडी भेज चुकी है 7 समन
इससे पहले ईडी के 7वें समन को दरकिनार करते हुए सीएम केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि अगर अदालत इस संबंध में आदेश देगी तो वह ईडी के समक्ष पेश होंगे. वहीं, इससे पहले केजरीवाल को 2 नबंवर, 21 दिसंबर, 3 जनवरी, 17 जनवरी, 2 फरवरी और 14 फरवरी, 22 फरवरी को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन केजरीवाल एक भी समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
अदालत के फैसले का करें इतंजार
वहीं, इससे पहले सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ये समन उन्हें इसलिए भेजा जा रहा है ताकि वे ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़ दें. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों दलों से नाता नहीं तोड़ेगी. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी ने खुद इस मामले में अदालत का रुख किया है और उन्हें अब अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए.

