लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 24 अगस्त 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के एक बड़े नेटवर्क के खिलाफ व्यापक तलाशी अभियान चलाया। ED ने (Fake ITC scam of ₹19.91 crore) देश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के साथ-साथ हरियाणा के फरीदाबाद स्थित कुल 9 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।  

Fake ITC scam of ₹19.91 crore – ईडी की जांच का मुख्य केंद्र ‘M/s जंबूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड’ है प्राथमिक जांच के अनुसार, कंपनी ने बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री या भौतिक आवाजाही के केवल कागजों पर फर्जी बिल और ई-वे बिल तैयार किए। इन जाली दस्तावेजों के माध्यम से भारी मात्रा में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा किया गया और बाद में इसे अन्य कंपनियों के नेटवर्क में ट्रांसफर कर दिया गया।

 करोड़ों रुपये की नकद निकासी का खुलासा

जांच एजेंसियों से बचने के लिए सरकारी राजस्व से हड़पी गई रकम को अत्यंत तेजी से विभिन्न बैंक खातों में घुमाकर (Layering) नकद के रूप में निकाल लिया गया। जीएसटी (GST) अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क द्वारा 9.63 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी लाभ लिया गया तथा 10.28 करोड़ रुपये का आईटीसी अन्य बोगस इकाइयों को पास किया गया। इस प्रकार सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया, जिसे कानूनन ‘अपराध से अर्जित आय’ (Proceeds of Crime) माना गया है।

 

 

 

Share.
Exit mobile version