अफगानिस्तान में एक बार फिर भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार सुबह अफगानिस्तान में लोग एक बार फिर दहशत से उठे. तेज झटकों के चलते लोगों की नींद खुली. देश में 6.3 तीव्रता के भूकंप ने दस्तक दी. इन झटकों ने देश में तबाही मचाई. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, रॉयटर्स की (earthquake wreaks havoc again) रिपोरर्ट के तहत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.
रॉयटर्स ने स्थानीय स्वास्थ्य निदेशालय के हवाले से बताया कि मजार-ए-शरीफ शहर में आए इन शक्तिशाली झटकों की वजह से कुल 150 लोग घायल भी हुए हैं. साथ ही इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मजार-ए-शरीफ के पास 28 किलोमीटर की गहराई में था. यह अफगानिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जिसकी आबादी लगभग 5 लाख 23 हजार है. झटकों के बाद शहर में राहत और बचाव का काम शुरू किया जा चुका है. साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
earthquake wreaks havoc again – शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी, लेकिन अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे (USGS) ने बताया कि इसकी तीव्रता 6.3 थी. इसके अलावा, झटकों के बाद USGS ने अपने PAGER सिस्टम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जो यह सामने रखता है कि भारी जनहानि की संभावना है.
